12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यनीतीश संग पटना में दोस्ती गांठकर लौटे KCR ने कर दिया बड़ा...

नीतीश संग पटना में दोस्ती गांठकर लौटे KCR ने कर दिया बड़ा खेला, अब क्या करेंगे बिहार के सीएम?

Published on

पटना/तेलंगाना

क्या नीतीश कुमार के मिशन 2024 में तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव कोई खेला कर सकते हैं? ये सवाल केसीआर के नए दांव से उठ रहे हैं। दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री हाल ही में पटना दौरे पर आए थे। इस दौरान नीतीश-केसीआर की खास मुलाकात तो हुई ही, साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दिग्गजों के बीच खास ट्यूनिंग भी नजर आई। हालांकि, अभी कुछ समय पहले ही नीतीश संग दोस्ती गांठ कर वापस लौटे केसीआर नई प्लानिंग में जुट गए हैं। वो अपनी राष्ट्रीय पार्टी शुरू करने की योजना बना रहे। भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नाम से जल्द इसे लॉन्च करने की भी तैयारी है। अब सवाल ये उठ रहा कि एक ओर जहां नीतीश कुमार 2024 के रण को लेकर विपक्षी खेमे को एकजुट करने की कवायद कर रहे। ऐसे में केसीआर की नई पार्टी का दांव विपक्षी एकता की रणनीति पर कितना असर डालेगा?

दशहरे के मौके पर केसीआर करेंगे राष्ट्रीय पार्टी का ऐलान
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद में दशहरे के मौके पर एक रैली के दौरान के चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनकी ये पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले दावेदारी कर सकती है। केसीआर ने सबसे पहले अप्रैल में एक राष्ट्रीय पार्टी शुरू करने की बात कही थी। तभी से उनकी पार्टी को लेकर चर्चा चल रही थी। केसीआर लगातार केंद्र में सत्ता संभाल रही बीजेपी पर पिछले कुछ समय से लगातार हमलावर हैं। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि वह 2024 के आम चुनावों से पहले अपने टारगेट को कैसे हासिल करेंगे?

KCR की लोकसभा चुनाव में अकेले दावेदारी की भी तैयारी
ऐसा इसलिए क्योंकि टीआरएस के पास दूसरे राज्यों में कोई विधायक-सांसद नहीं हैं। टीआरएस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय पार्टी की लॉन्चिंग के बाद भी के. चंद्रशेखर राव अगले विधानसभा चुनाव तक तेलंगाना के सीएम बने रहेंगे। बाद में वह अपनी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। टीआरएस के एक वरिष्ठ सदस्य ने टीओआई को बताया कि टीआरएस की राज्य कार्यकारिणी की अगले कुछ हफ्तों में बैठक होने वाली है। इसी दौरान टीआरएस के नए संगठन में परिवर्तन या विलय से संबंधित कोई भी फैसला केसीआर ले सकते हैं।

केसीआर के दांव से दोस्त नीतीश की रणनीति को कितना झटका
फिलहाल केसीआर के इस नए दांव से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्ष को एकजुट करने के प्लान को झटका लग सकता है। वो भी ऐसे वक्त में जब खुद के चंद्रशेखर राव ने बीते 31 अगस्त को पटना आकर दिग्गज जेडीयू नेता से मुलाकात की। माना जा रहा कि इस मुलाकात में अगले लोकसभा चुनावों की रणनीति पर केसीआर ने नीतीश और लालू दोनों नेताओं से चर्चा की। इसी के बाद जेडीयू नेतृत्व ने नीतीश कुमार को केंद्र की सियासत में उतरने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें 2024 चुनाव में विपक्षी दलों को एकजुट करने का जिम्मा दिया गया।

पटना आकर नीतीश कुमार से मिले थे के. चंद्रशेखर राव
खुद नीतीश कुमार की भी नजरें बिहार में महागठबंधन की सरकार का नेतृत्व करने के साथ ही दिल्ली की राजनीति पर टिक गई हैं। यही वजह है कि उन्होंने हाल ही में तीन दिनों का दिल्ली दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी पार्टियों के 10 दिग्गज नेताओं से मुलाकात की। हालांकि, नीतीश ने इस दौरान साफ कहा कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई मंशा नहीं है। लेकिन जिस तरह से नीतीश अपने मिशन-2024 में जुटे हैं, उसमें केसीआर के नए दांव से कुछ झटका जरूर लगेगा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...