29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली बीजेपी के नारे 'बदल कर रहेंगे' पर भड़के केजरीवाल, बोले- ये...

दिल्ली बीजेपी के नारे ‘बदल कर रहेंगे’ पर भड़के केजरीवाल, बोले- ये लोग बंद कर देंगे फ्री बिजली-पानी-दवाइयां और इलाज

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होंगे, लेकिन इससे पहले सियासत गरम हो गई है. दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि जिसका डर था, वही हुआ. मैंने पहले ही कहा था कि अगर इनको वोट दे दिया, तो दिल्ली की जनता के साथ मिलकर 10 साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो काम किया है, वो सब काम ये लोग बंद कर देंगे.

केजरीवाल ने X पर एक पोस्ट में कहा कि आज इन्होंने अधिकारिक तौर पर ये ऐलान कर दिया कि वे सब कुछ बदल देंगे. यानि 24 घंटे बिजली बंद हो जाएगी, फिर लंबे-लंबे पावर कट लगने लगेंगे, फ्री बिजली बंद हो जाएगी. हर महीने बिजली का बिल हजारों रुपए आने लगेगा, महिलाओं का फ्री बस सफ़र बंद हो जाएगा, सभी सरकारी स्कूल फिर से बर्बाद हो जाएंगे, सभी मोहल्ला क्लिनिक बंद कर दिए जाएंगे, सभी सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली फ्री दवाइयां और इलाज बंद हो जाएगा.

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी पत्नी के साथ पार्टी के राज्य चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा, चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, योगेंद्र चंदोलिया, प्रवीण खंडेलवाल और अन्य की मौजूदगी में हवन किया. इस अवसर पर पांडा ने ‘अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे’ का नया नारा दिया.

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...