22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल का CM पद से इस्तीफा, आतिशी ने पेश किया सरकार बनाने...

केजरीवाल का CM पद से इस्तीफा, आतिशी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Published on

नई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल कुछ देर पहले ही मंत्रियों के साथ उपराज्यपाल के ऑफिस पहुंचे थे। उपराज्यपाल विनय सक्सेना से मुलाकात करके उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि कुछ घंटे पहले ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के नए सीएम के नाम की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की बाद दिल्ली की बागडोर अब नए मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी संभालेंगी।

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने कहा, बीजेपी ने हमारे सीएम पर फर्जी आरोप लगाया. आतिशी ने केजरीवाल के फैसले को दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बड़ा फैसला बताया. भाजपा पर निशाना साधते हुए आतिशी बोलीं, ‘उन्होंने सारी एजेंसियां ​​अरविंद जी के पीछे लगा दीं. 6 महीने तक वो जेल में थे. अरविंद जी की जगह कोई और होता तो तुरंत सीएम की कुर्सी पर बैठ जाता है. दिल्ली के लोग बहुत दुखी हैं. लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी प्रण लिया है कि केजरीवाल जी को फिर से सीएम बनाना है.’

हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया- AAP
केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सभी AAP नेता एलजी दफ्तर से बाहर निकल आए हैं. बाहर निकलकर गोपाल राय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘हमने आतिशी जी को नए सीएम बनाने का दावा पेश एलजी के सामने पेश किया है. साथ ही हमने उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की मांग की है.’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...