12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीतिफ्री योगा क्लास बंद होने पर केजरीवाल ने बीजेपी, एलजी को घेरा,...

फ्री योगा क्लास बंद होने पर केजरीवाल ने बीजेपी, एलजी को घेरा, कहा- भीख मांगकर भी जारी रखेंगे क्लास

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राज्य में योगा क्लास बंद करने को लेकर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को योगा क्लास से बहुत फायदा हो रहा था लेकिन सत्ता के अहंकार में डूबी बीजेपी और एलजी इसे बंद कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर योगा क्लास कौन बंद करता है भला? केजरीवाल ने कहा कि भले ही एलजी दिल्ली की योगा क्लास बंद करवा दें लेकिन उनकी सरकार इसे जारी रखेगी।

सत्ता के नशे में बंद किया योगा क्लास-केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, ‘हमें जनता को स्वस्थ रखना है। अगर लोग रोज योग करेंगे तो जनता को बीमारियां ही नहीं होंगी। पिछले 11 महीने से योगा क्लासेज चल रही थी। इसमें 17 हजार लोग आ रहे थे। नया-नया कार्यक्रम था, लोग खुश थे। 17 हजार ऐसे लोग थे जो कोरोना बीमारी से होने वाली मुश्किलों से जूझ रहे थे। उपराज्यपाल के आदेश के बाद फ्री योगा क्लासेज बंद हो गई। जो बीमार थे, अस्थमा से बीमार थे वो अब योग नहीं कर पाएंगे। ये बहुत दुख की बात है। योग कौन बंद करता है। पहली बार सुना होगा कि सत्ता के नशे और अहंकार के नशे में राजनीति के चलते ये बंद कर दिया।

भीख मांगूंगा पर क्लास बंद नहीं होने दूंगा
केजरीवाल ने कहा कि आज ये ऐलान करता हूं कि योग क्लास बंद नहीं होगा। अफसरों को डरा-धमकाकर ये सरकार का समर्थन भले ही वापस ले लें। लेकिन दिल्ली के दो करोड़ लोग मिलकर इन योगा क्लासेज को करवाएंगे। मेरी सभी टीचर से अपील है कि वे योगा क्लासेज ज्वाइन करें। मुझे कटोरा लेकर अगर भीख मांगनी पड़ेगी तो मैं योगा क्लासेज के लिए ऐसा करूंगा।

क्या है पूरा मामला
दिल्ली सरकार के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू) के बोर्ड ऑफ गर्वनेंस से इस प्रोग्राम को जारी रखने की मंजूरी मिलने के बाद भी एलजी ने इसके लिए अपनी मंजूरी नहीं दी, जिसके चलते अब 1 नवंबर से इस प्रोग्राम को बंद करना पड़ रहा है, यानी मंगलवार से योग क्लासेज नहीं होंगी। इस बीच एलजी सचिवालय के सूत्रों ने कहा है कि योग कार्यक्रम को 31 अक्टूबर से आगे जारी रखने की अनुमति लेने के संबंध में कोई फाइल अभी तक एलजी ऑफिस को नहीं मिली है। इसलिए यह कहना गलत है कि एलजी ने कार्यक्रम के एक्सटेंशन के लिए मंजूरी नहीं दी और इसलिए योग कार्यक्रम बंद करना पड़ रहा है।

सोमवार को ‘दिल्ली की योगशाला’ के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर लोगों को इस बारे में जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा था, ‘साथियों, ‘दिल्ली की योगशाला’ की क्लास 1 नवंबर 2022 से सरकारी आदेश के अनुसार बंद की जा रही हैं। डीपीएसआरयू की बोर्ड मीटिंग में इसे जारी रखने का निर्णय ले लिया गया, लेकिन अभी तक इसे एलजी साहब की अनुमति नहीं मिली है। भविष्य में जैसे ही कोई सूचना आती है, तो आपको सूचित किया जाएगा।’

Latest articles

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक किया शारीरिक शोषण, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे...

दादाजी धाम में द्वितीय बड़ा मंगल पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, होगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ माह के पावन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...