15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यकेजरीवाल का अहमदाबाद में ड्राइवर के घर डिनर, गुजरात के सभी ऑटो...

केजरीवाल का अहमदाबाद में ड्राइवर के घर डिनर, गुजरात के सभी ऑटो वालों को कहा शुक्रिया

Published on

अहमदाबाद

आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे हैं। अहमदाबाद के पांच सितारा होटल ताज में ठहरे केजरीवाल सोमवार रात एक ऑटो चालक के घर खाना खाने पहुंचे। उनके साथ इसुदान गढ़वी, गोपाल इटालिया और इंद्रनील राजगुरु भी थे। ड‍िनर के बाद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा क‍ि अहमदाबाद में ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी बड़े प्यार से अपने घर खाने पर लेकर गए। पूरे परिवार से मिलवाया। स्वादिष्ट खाने के साथ बहुत आदर-सत्कार दिया। इस अपार स्नेह के लिए विक्रमभाई और गुजरात के सभी ऑटो चालक भाइयों का ह्रदय से धन्यवाद।

केजरीवाल ने स्वादिष्ट खाने संग आदर-सत्कार के ल‍िए क्‍या कहा
ऑटो चालक के घर ड‍िनर करने के बाद अरव‍िंद केजरीवाल ने पर‍िवार का धन्‍यवाद क‍िया। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा क‍ि अहमदाबाद में ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी बड़े प्यार से अपने घर खाने पर लेकर गए। पूरे परिवार से मिलवाया। स्वादिष्ट खाने के साथ बहुत आदर-सत्कार दिया। इस अपार स्नेह के लिए विक्रमभाई और गुजरात के सभी ऑटो चालक भाइयों का ह्रदय से धन्यवाद।

केजरीवाल को ऑटो चालक ने द‍िया था ड‍िनर का न्‍योता
ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने घर पर ड‍िनर करने का न्‍योता द‍िया था। इसके बाद केजरीवाल ऑटो चालक के घर पहुंचे और खाना खाया।

केजरीवाल ने ऑटो चालक के पर‍िवार को द‍िया द‍िल्‍ली आने का न्‍योता
द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा क‍ि आज ऑटो चालकों के साथ अहमदाबाद में सवांद हुआ। विक्रमजी ने हमें अपने घर पर खाने के लिए न्‍योता दिया। हम इनके घर खाने पर आए, बहुत ही स्वादिष्ट भोजन था। मैंने इनके परिवार को द‍िल्‍ली में अपने घर खाने का निमंत्रण दिया है।

केजरीवाल ने ऑटो चालक से पूछा हालचाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी से व‍िस्‍तार से बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर ऑटो चालकों की सभी मांगे पूरी करने का भरोसा द‍िया।

केजरीवाल ने चालक के पर‍िवार संग खिंचाई फोटो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी के घर खाना खाने के बाद पर‍िवार के साथ फोटो भी खिंचाई।

होटल ताज से ऑटो में बैठ डिनर के ल‍िए केजरीवाल
अहमदाबाद के पांच सितारा होटल ताज में ठहरे अरविंद केजरीवाल सोमवार रात ऑटो र‍िक्‍शा में सवार होकर ड‍िनर के ल‍िए न‍िकले। ऑटो चालक विक्रमभाई दंताणी उन्‍हें अपने साथ लेकर घर पहुंचा।

केजरीवाल ने स्वीकारा ड‍िनर का न्योता
दरअसल अहमदाबाद पहुंचे अरविंद केजरीवाल सोमवार को टाउनहॉल में ऑटो चालकों से बात कर रहे थे। इस दौरान विक्रम दत्तानी नाम के ऑटो चालक ने पंजाब का हवाला देकर उन्‍हें अपने घर खाने के लिए बुलाया तो फिर केजरीवाल को हां कहना पड़ा।

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...