10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलफुटपाथ पर रख दिया पद्मश्री... पीएम मोदी से नहीं मिलने दिया तो...

फुटपाथ पर रख दिया पद्मश्री… पीएम मोदी से नहीं मिलने दिया तो बजरंग पूनिया ने आवास के बाहर छोड़ा अवॉर्ड

Published on

नई दिल्ली:

साक्षी मलिक के संन्यास की घोषणा के एक दिन बाद ओलिंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि वह अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा देंगे। 2019 में बजरंग को देख का चौथा सर्वोच्य नागरिक सम्मान पद्मश्री अवॉर्ड मिला था। घोषणा के कुछ देर बाद ही बजरंग पूनिया अपना अवॉर्ड लौटाने प्रधानमंत्री आवास पहुंच गए। वहां पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। काफी समय तक बजरंग और पुलिसकर्मी के बीच वहां बातचीत चलती रही।

बजरंग ने फुटपाथ पर रखा अवॉर्ड
बजरंग पूनिया को पीएम आवास में नहीं जाने दिए दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपना पद्मश्री पुरस्कार वहीं फुटपाथ पर रख दिया। इसमें मेडल के साथ कुछ कागजात भी थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बजरंग पूनिया को पुलिस ने कर्तव्य पथ पर रोक दिया था। वहां उन्होंने कहा कि- मैं पद्मश्री पुरस्कार उस व्यक्ति को दूंगा जो इसे पीएम मोदी तक लेकर जाएगा। वह बार बार पुलिस वालों को भी बोल रहे थे कि आप इसे पीएम तक पहुंचा दो।

क्यों विरोध कर रहे पहलवान?
पहलवान संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनने के बाद यह विरोध कर रहे हैं। जनवरी में पहलवानों ने पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना शुरू किया था। संजय सिंह को बृज भूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है।18 जनवरी को बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट की अगुवाई में पहलवानों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण और धमकी का आरोप लगाया तथा उनके इस्तीफे और महासंघ को भंग करने की मांग की।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...