9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्य'लालू-नीतीश और दिल्ली के नेताओं की जमीन खिसक जाएगी', प्रशांत किशोर के...

‘लालू-नीतीश और दिल्ली के नेताओं की जमीन खिसक जाएगी’, प्रशांत किशोर के दावे ने बढ़ाई बिहार में सियासी हलचल

Published on

मुजफ्फरपुर

जन सुराज के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा सियासी दावा किया है। पीके ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि इसी साल अक्टूबर में वे अपनी पार्टी का ऐलान करेंगे। इसके अलावा वे बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही पीके ने ये भी कहा था कि बिहार के 55 फीसद लोग चाहते हैं कि बिहार में राजनीतिक परिवर्तन हो। वैसे लोग जन सुराज के साथ हैं। अब पीके ने दावा किया है कि जन सुराज से जुड़ी जमीनी हकीकत जिस दिन बिहार और दिल्ली के नेताओं को पता चल जाएगी। उस दिन उनके अंदर की बेचैनी और छटपटाहट बढ़ जाएगी।

नेताओं की बेचैनी बढ़ी-पीके
प्रशांत किशोर ने कहा है कि राजनीति सिर्फ समीकरण की बात करने से नहीं होती, बल्कि जनता का विश्वास जितना बहुत जरूरी है। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अभी सरकार को बदले कुछ ही महीने हुए हैं और आप देख रहे होंगे कि बिहार से दिल्ली तक नेताओं में छटपटाहट होने लगी है। ऐसा इसलिए हो पा रहा क्योंकि बिहार में जमीन में लोगों को जन सुराज की ताकत दिख रही है। मुझे अगर कोई धंधे बाज कह रहा है तो मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा की हां मैं इस बार बिहार के लोगों और बिहार को सुधारने के लिए काम ले लिया है।

जन बल समीकरण
पीके ने कहा कि जिन नेताओं को उन्हें धंधेबाज कहना है कह लेने दीजिए। बिहार की जनता का ठेका लेकर इस बार वे मैदान में आए हैं। अभी तरकस में कई तीर बाकी है। बिहार में कई लोग कह रहे हैं कि पदयात्रा हो गई अब क्या करेंगे, तो मैं उनको बतला दूं कि अभी इससे बड़ा बुलेट दागना बाकी है। जब हम पदयात्रा में आए थे तो 1 सौ से 50 लोगों के साथ आए थे। आज हज़ारों से भी ज्यादा लोग जन सुराज के साथ जुड़ गए हैं। बिहार के अन्य पार्टियों को समीकरण बनाने दीजिए कोई MY समीकरण बना रहा है। कोई PY बना रहा है। कोई A to Z बना रहा है। आप देखियेगा एक ही समीकरण होगा, वो होगा जन बल का समीकरण। देश में जन बल के आगे कोई समीकरण नहीं है।

आरजेडी के पत्र पर दिया था बयान
अभी हाल में बिहार आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी एक पत्र वायरल हुआ था, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में आरजेडी कार्यकर्ताओं के जन सुराज ज्वाइन करने पर आपत्ति जताते हुए कार्यकर्ताओं को सावधान किया गया था। जिसके बाद प्रशांत किशोर ने उस पत्र को लेकर बड़ी बात कही थी। पीके ने कहा था कि जन सुराज के पार्टी बनने की घोषणा भर से बिहार का सबसे मजबूत दल होने का दावा करने वाली RJD की घबराहट देखिए। बेचारे अपने दल में मची अफरा-तफरी और RJD छोड़कर जाने वाले नेताओं को रोकने के लिए अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहे हैं। भय और अपराध की राजनीति इनकी फितरत है। पहले बिहार की जनता ने छोड़ा अब दल के कार्यकर्ता और नेता छोड़ रहे हैं।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...