2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस की नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन में लीकेज, छेड़छाड़ की आशंका, किसने...

रूस की नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन में लीकेज, छेड़छाड़ की आशंका, किसने उड़ा दी ‘यूरोप की लाइफलाइन’?

Published on

कोपनहेगन

स्वीडन के राष्ट्रीय भूकंपीय नेटवर्क ने मंगलवार को कहा कि उसने बाल्टिक सागर के नीचे रूसी गैस पाइपलाइन में असामान्य रिसाव के पास दो विस्फोटों का पता लगाया है। नेटवर्क ने कहा कि इसने बोर्नहोम के डेनिश द्वीप के दक्षिणपूर्व में सोमवार तड़के एक विस्फोट दर्ज किया जबकि दूसरा विस्फोट द्वीप के उत्तर-पूर्व में दर्ज किया। इसने कहा कि बाद वाला विस्फोट 2.3 तीव्रता के भूकंप के बराबर था। पोलैंड और डेनमार्क के नेताओं और विशेषज्ञों ने रूस से बाल्टिक सागर होते हुए जर्मनी पहुंचने वाली प्राकृतिक गैस की दो पाइपलाइन में हुए असामान्य रिसाव को लेकर इनके साथ छेड़छाड़ किए जाने की आशंका जताई है।

पाइपलाइन में यह समस्या ऐसे समय पर आई है जब पोलैंड और यूरोप को रूसी गैस आपूर्ति से अलग करने के लिए तैयार पाइपलाइन का उद्घाटन होना है। अधिकारियों ने बताया कि रिसाव से ऊर्जा आपूर्ति को खतरा नहीं है क्योंकि रूस इस पाइपलाइन के जरिए गैस की आपूर्ति नहीं कर रहा है। विशेषज्ञों ने कहा है कि पर्यावरण पर इसका सीमित प्रभाव होगा। डेनमार्क के अधिकारियों ने सोमवार को घोषणा की थी कि नॉर्ड स्ट्रीम-2 पाइपलाइन में रिसाव का पता चला है जिसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

रिसाव वाले क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी
उन्होंने बाद में बताया कि नॉर्ड स्ट्रीम-1 पाइपलाइन के गैस दबाव में भी उल्लेखनीय कमी आई है जिससे हाल तक जर्मनी को गैस की आपूर्ति की जा रही थी। इसके बाद स्वीडन के समुद्र प्रशासन ने मंगलवार को बताया कि उसके क्षेत्र से गुजर रहे नॉर्ड स्ट्रीम-1 में दो स्थानों पर रिसाव का पता चला है। डेनमार्क के अधिकारियों ने भी रिसाव की पुष्टि की है। डेनमार्क के समुद्री मामलों के अधिकारियों ने पोतों को चेतावनी दी है और रिसाव वाले क्षेत्र में आवाजाही रोक दी है ताकि नौका या पोत इस क्षेत्र से न गुजर सके।

रूस ने भी जताई रिसाव पर चिंता
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रिसाव को ‘बेहद चिंताजनक बताया है।’ पत्रकारों के साथ कांफ्रेंस कॉल में प्रवक्ता ने कहा, ‘यह अभूतपूर्व स्थिति है जिसकी तत्काल जांच किए जाने की जरूरत है। हम इस खबर को लेकर बहुत चिंतित हैं।’ यह पूछने पर कि क्या किसी ने जानबूझकर ऐसा किया होगा, पेस्कोव ने कहा कि ‘किसी भी बात से इनकार नहीं किया जा सकता है।’ चूंकि पाइपलाइन से फिलहाल यूरोप में गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है, इसलिए रिसाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति में दिक्कत नहीं होगी और विशेषज्ञों का कहना है कि पर्यावरण पर भी इसका प्रभाव सीमित होगा।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...