17.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिचांदनी चौक चलिए... 25000 की जैकेट पहनने वाले दावे पर अरविंद केजरीवाल...

चांदनी चौक चलिए… 25000 की जैकेट पहनने वाले दावे पर अरविंद केजरीवाल का प्रवेश वर्मा को करारा जवाब

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में केजरीवाल की जैकेट को लेकर आप और बीजेपी के बीच जुबानी जंग बढ़ गई हैं। मफलर को लेकर चर्चा में रहने वाले केजरीवाल अब अपनी जैकेट को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों में वह कई बार एक हरे रंग की जैकेट पहने नजर आए है।

इस जैकेट को लेकर नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केजरीवाल के प्रतिद्वंद्वी प्रवेश वर्मा ने बड़ा दावा किया है। केजरीवाल पर तंज कसते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह जैकेट 25 हजार रुपये की है। अब खुद अरविंद केजरीवाल ने इस पर सफाई दी है। केजरीवाल ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, ‘वो जैकेट चांदनी चौक में ढाई हजार में मिलती है। आजकल मैं देख रहा हूं कि बीजेपी चुनाव इस बात पर लड़ रही है कि केजरीवाल की जैकेट 25 हजार रुपये की है। केजरीवाल के जूते ऐसे हैं। वह जो जैकेट में पहन रहा हूं इन लोगों को ढाई हजार में दिला दूंगा चांदनी चौक में।’

कैसे चर्चा में आई केजरीवाल की जैकेट?
प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए एक्स पर लिखा, ‘मफलर को यमुना में बहा दिया, अब सर जी 25,000 का जैकेट पहनते है।’ उन्होंने केजरीवाल की तस्वीर के साथ GANT ब्रैंड की जैकेट की ऑनलाइन कीमत भी दिखाई। बीजेपी के कई नेताओं और समर्थकों ने भी इसे शेयर किया।

Latest articles

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत: मां ने बॉयफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने...

पारिवारिक विवाद से तंग आकर 28 वर्षीय महिला ने की खुदकुशी, दो मासूम बच्चों के पास फंदे पर मिला शव

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सुंदर नगर में बुधवार रात एक...

भोपाल में 70 किमी रफ्तार की आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, 300 बिजली फीडर ठप; प्रदेशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून की गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे प्रदेशवासियों को...

रेणुका मिश्रा बनीं नई मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीधे सीएमडी को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी भारत हेवी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...