16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल में जान का खतरा, फिर अवैध रूप से घुसते पकड़े गए...

इजरायल में जान का खतरा, फिर अवैध रूप से घुसते पकड़े गए ये 21000 लोग कौन हैं

Published on

तेल अवीव:

इजरायल इस वक्त दुनिया का सबसे खतरनाक देश बना हुआ है। यह देश वर्तमान में एक साथ कई दुश्मनों का सामना कर रहा है। इजरायल पर गाजा पट्टी से हमास, लेबनान से हिजबु्ल्लाह, यमन से हूती विद्रोही, इराक और सीरिया से ईरान समर्थित मिलिशिया लगातार हमले कर रहे हैं। इसके अलावा इजरायल को ईरान के हमले का भी खतरा है। इसके बावजूद इजरायल में करीब 500 लोगों को घुसपैठ करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने कहा कि साल की शुरुआत से, सीमा पुलिस अधिकारियों ने अवैध रूप से इजरायल में प्रवेश करने वाले 21,000 से अधिक व्यक्तियों और उनकी सहायता करने वाले लगभग 2,500 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ये कौन लोग हैं, जो दुनियाभर के खतरों का सामना कर रहे इजरायल में घुसना चाहते हैं और उनका इरादा क्या है।

एक हफ्ते में 495 लोग गिरफ्तार
रविवार को इजरायली पुलिस ने बताया कि सीमा पुलिस अधिकारियों ने पिछले सप्ताह अवैध रूप से इजरायल में प्रवेश करने वाले 495 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 44 संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया, जिन्होंने उनकी सहायता की थी। ये गिरफ्तारियां पूरे देश में और विभिन्न सीमा पुलिस यूनिट के साथ मिलकर किए गए एक बड़े पैमाने के अभियान का हिस्सा थीं। यरूशलेम क्षेत्र में, सैनिकों ने लगभग 350 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने अवैध रूप से इजरायल में प्रवेश करने का प्रयास किया था और 27 संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया, जिन्होंने उनके ट्रांसफर, निवास और रोजगार में सहायता की थी।

इजरायली बॉर्डर पुलिस ने क्या बताया
उत्तर, दक्षिण, मध्य इजरायल और पश्चिमी तट के साथ सीमा क्षेत्र में, सैनिकों ने 145 व्यक्तियों और उनकी सहायता करने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया। सीमा पुलिस प्रमुख कमांडर इत्जाक ब्रिक ने ऑपरेशन के बारे में कहा, “पिछले साल, 07.10 की सुबह, सिमचैट टोरा की छुट्टी की सुबह, हमारे सैनिकों ने दृढ़ संकल्प, व्यावसायिकता और सर्वोच्च बहादुरी के साथ काम किया, हमास आतंकवादियों से आमने-सामने की लड़ाई लड़ी और आतंकी हमले को रोक दिया। उन्होंने कहा, “हमें इस समझ के साथ आगे बढ़ना चाहिए कि सुरक्षा मिशन कभी खत्म नहीं होता है, और हमें देश के नागरिकों की सुरक्षा के अपने मिशन को पूरा करने के लिए अपनी गतिविधियों को जारी रखना चाहिए।”

इजरायल में घुसने वाले लोग कौन हैं
इजरायल में घुसने वाले लोगों में सबसे अधिक संख्या मध्य पूर्व के निवासियों की हैं। इनमें गाजा, वेस्ट बैंक, लेबनान, सीरिया, मिस्र और जॉर्डन जैसे पड़ोसी देश के नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा एशियाई देशों के नागरिकों की संख्या भी काफी अधिक है। इजरायल में अवैध रूप से घुसने वाले अधिकतर लोग काम की खोज और बेतहर जीवन जीने के लिए आते हैं। जॉर्डन को छोड़कर, इजरायल के आसपास के देशों में हालात काफी खराब हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...