8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसुन लो यूक्रेन और अमेरिका! ये 4 इलाके अब रूस के हैं,...

सुन लो यूक्रेन और अमेरिका! ये 4 इलाके अब रूस के हैं, हमला हुआ तो… पुतिन ने दे दी चेतावनी

Published on

मॉस्को

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के कब्जे वाले चार इलाकों को अपने देश में शामिल करने के आधिकारिक दस्तावेद पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उन्होंने दस्तावेज पर हस्ताक्षर के वक्त रूसी शीर्ष अधिकारियों को सबोधित करते हुए यूक्रेन और पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दे दी। पुतिन ने कहा कि डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया, खेरसॉन के लोग अब रूसी नागरिक हो चुके हैं। अगर इन पर हमला हुआ तो उसे रूस पर हमला माना जाएगा। रूस अपने नागरिकों और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्होंने वादा किया कि इन इलाकों में यूक्रेनी हमले से बर्बाद हुए अस्पताल, स्कूलों और दूसरे सार्वजनिक स्थलों का फिर से निर्माण किया जाएगा। उन्होंने युद्ध में मारे गए रूसी सैन्य अधिकारियों और डोनबास के नागरिकों को शहीद का दर्जा दिया और भाषण के दौरान उनके सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा।

पुतिन ने जनमत संग्रह का दावा कर यूक्रेनी इलाके को शामिल किया
पुतिन ने क्रेमलिन में कहा कि रूस के प्रिय निवासियों, डोनेट्स्क और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक के निवासियों, जापोरिजिया, और खेरसॉन क्षेत्रों के लोग … आप जानते हैं कि जनमत संग्रह हुआ है। परिणामों की गणना की गई है। परिणाम ज्ञात हैं। लोगों ने अपनी पसंद बनाई है , एक स्पष्ट पसंद है। पुतिन ने विश्वास व्यक्त किया कि संघीय विधानसभा रूस में नए क्षेत्रों के औपचारिक प्रवेश पर कानूनों का समर्थन करेगी। पुतिन ने कहा कि मुझे यकीन है कि संघीय विधानसभा रूस में चार नए क्षेत्रों, रूसी संघ के चार नए विषयों के प्रवेश और गठन पर संवैधानिक कानूनों का समर्थन करेगी, क्योंकि यह लाखों लोगों की इच्छा है।

यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों को पुतिन ने बताया नायक
पुतिन ने कहा कि यह अधिकार रूस के साथ चार क्षेत्रों के निवासियों की पीढ़ियों की ऐतिहासिक एकता पर भी आधारित है, प्राचीन रूस की अवधि से लेकर कैथरीन द ग्रेट तक, द्वितीय विश्व युद्ध तक। उन्होंने फरवरी 2014 में कीव में तख्तापलट के बाद पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में 2014 समर्थक रूसी अशांति का जिक्र करते हुए कहा, “हम हमेशा रूसी वसंत के नायकों को याद करेंगे।” जो अपनी मातृभाषा में अधिकार के लिए मरे, अपनी संस्कृति, परंपराओं, अपने विश्वास को बनाए रखने के लिए। उनके जीने के अधिकार के लिए। “इसमें डोनबास के लड़ाके, ‘ओडेसा खतिन’ के शहीद, अमानवीय आतंकवाद के शिकार शामिल हैं। इसमें स्वयंसेवक और मिलिशियामेन, नागरिक, महिलाएं और बच्चे, बुजुर्ग शामिल हैं। रूसी, यूक्रेनियन, विभिन्न राष्ट्रीयताओं के लोग भी शामिल हैं।

अमेरिका पर जमकर बरसे पुतिन
उन्होंने अमेरिका पर रूस के पूर्ववर्ती नेताओं को बहकाने का आरोप भी लगाया। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों ने हमारे पूर्ववर्ती नेताओं को हथियारों को कम करने पर राजी कर मुर्ख बनाया। उन्होंने अपने हथियार कम नहीं किए और हमें ऐसा करने के लिए राजी कर लिया। इससे क्या हुआ। अमेरिका लाखों लोगों की हत्या का आरोपी है। उसने पूरी दुनिया में एक देश को दूसरे से लड़ाया। इतना ही नहीं, अमेरिका तो अपने ही सहयोगियों पर हमला करता है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। वह पूरी दुनिया को कंट्रोल करना चाहता है। अमेरिका ने ही जापान पर परमाणु बम से हमला किया। अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश ने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया है।

यूक्रेन से युद्ध विराम की अपील की
पुतिन ने अपने भाषण के दौरान यूक्रेन से सीजफायर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के चढ़ाने पर यूक्रेन की सरकार नाजीवादी तरीके अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेनी सरकार रूसी भाषी लोगों का नरसंहार कर रही थी। ऐसे में रूस का यह दायित्व था कि वह अपने लोगों की रक्षा करे। इसी कारण वहां के लोगों ने यूक्रेनी सत्ता के खिलाफ हथियार उठाया और उन्हें अपनी ताकत का अहसास कराया। पुतिन ने कहा कि अपनी आजादी के लिए लड़ने वाले लोग हमारे असली नायक हैं।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...