21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : पिंजरे में कैद अंबेडकर की प्रतिमा, 24 घंटे तीसरी...

मध्य प्रदेश : पिंजरे में कैद अंबेडकर की प्रतिमा, 24 घंटे तीसरी आंख की नजर, हाई सिक्योरिटी में ‘बाबा साहेब’

Published on

छतरपुर:

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पिंजरे में कैद करके रखा गया है। प्रतिमा की निगरानी में दो सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रतिमा को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। पुलिस इसकी सुरक्षा को लेकर लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।

दरअसल, गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के बारी गांव में 10 मार्च को दलित समाज के लोगों ने आपसी सहयोग से बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की एक प्रतिमा स्थापित की थी, लेकिन 12 मार्च की रात को कुछ अज्ञात लोग उस प्रतिमा को चुरा ले गए। 13 मार्च की सुबह जब गांव के लोगों को इस बात की सूचना लगी तो उन्होंने पुलिस सूचना दी। कुछ देर में ही बारी गांव में बड़ी संख्या में दलित समुदाय एकत्र होने लगा। माहौल बिगड़ता देख भारी पुलिस बल गांव में पहुंचा। फिर उसी जगह पर गांव के लोगों के सहयोग से दूसरी अंबेडकर की प्रतिमा ढोल नगाड़े के साथ स्थापित की।

सायरन और सीसीटीवी लगाया
गांव के लोगों को इस बात का डर था कि कहीं फिर से प्रतिमा चोरी न हो जाए। इसी के चलते प्रतिमा के चारो ओर एक लोहे का पिंजरा बनाया गया है। प्रतिमा के ठीक ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जो आसपास से गुजरने वाले लोगों पर नजर रखे हुए है। इतना ही नहीं जैसे ही पिंजरे के पास कोई जाता है सायरन बजने लगता है।

सशस्त्र बल के जवान सुरक्षा में हैं तैनात
गांव का माहौल खराब न हो इसलिए छतरपुर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। मूर्ति की सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल की एक टुकड़ी मौजूद है, जिसमें एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल तैनात हैं। वे आसपास होने वाले किसी भी तरह के मूवमेंट पर नजर रखते हैं।

2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
बारी गांव के सरपंच आसाराम अहिरवार बताते हैं कि मूर्ति चोरी किए जाने वाले मामले में वह मुख्य शिकायत कर्ता हैं। पुलिस ने मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ आरोपियों की तलाश की जा रही है। बारी गांव की जनसंख्या लगभग 5000 के आसपास है, जिसमें 2800 अन्य वोटर और 1200 दलित वोटर हैं। घटना के बाद से गांव में हाई अलर्ट है और पुलिस के आला अधिकारी इस गांव पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...