14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: गवर्नर कोश्यारी पर भड़के राज ठाकरे, बोले- मराठी मानुष को मत...

महाराष्ट्र: गवर्नर कोश्यारी पर भड़के राज ठाकरे, बोले- मराठी मानुष को मत बनाओ मूर्ख

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उस भाषण पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर महाराष्ट्र से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है तो राज्य के पास कोई पैसा नहीं बचेगा और मुंबई को भारत की वित्तीय राजधानी नहीं कहा जाएगा। मराठी में एक पोस्ट शेयर करते हुए राज ठाकरे ने कैप्शन दिया है, “मराठी मानुष को मूर्ख मत बनाओ”। राज ठाकरे ने कहा, “यदि आप महाराष्ट्र के इतिहास के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, तो इसके बारे में बात न करें।”

एमएनएस सुप्रीमो ने कहा, “राज्यपाल का पद बहुत सम्मानित पद है इसलिए लोग इसके खिलाफ कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन आपके बयान से महाराष्ट्र की जनता आहत हुई है।”उन्होंने राज्यपाल कोश्यारी से आगे सवाल करते हुए कहा, “राज्य में मराठी लोगों की वजह से नौकरी के अच्छे अवसर पैदा हुए। इसलिए दूसरे राज्यों के लोग यहां चले आए, है ना? क्या उन्हें ऐसा माहौल कहीं और मिलेगा?”उन्होंने कहा, “चुनाव नजदीक है। ऐसे में किसी को भी अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। यह मत समझो कि हम इस पर विश्वास करने के लिए निर्दोष हैं। ‘मराठी मानुष’ को मूर्ख मत बनाओ। मुझे अभी यही कहना है।”

राज के ट्वीट में क्या?
राज ठाकरे ने अपने ट्वीट में महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि अगर आपको इतिहास की जानकारी ना हो, तो मत बोलें। राज्यपाल एक प्रतिष्ठा और सम्मान का पद है। इसलिए आप के खिलाफ बोलने से लोग बचते हैं लेकिन आपके बयानों से महाराष्ट्र की जनता की भावनाएं आहत होती हैं। महाराष्ट्र में मराठी मानुष ने अपना दिल और जमीन ठीक से रखी है। तभी तो दूसरे राज्यों के लोग यहां व्यवसाय करने आये और आ रहे हैं ना? दूसरी जगह ऐसा वातावरण मिलेगा क्या? सिर्फ चुनाव आने की वजह से किसी के कहने पर कुछ भी बोलकर माहौल न बिगाड़ें। हम कोई दूध पीते बच्चे नहीं हैं जो आप कुछ भी बोलो और हम समझ न पाएं। मराठी मानुष को उकसाओ मत, फिलहाल यही आपको बोल रहे हैं।

राज्यपाल ने शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी में एक चौक का नाम दिवंगत शांतिदेवी चम्पालालजी कोठारी के नाम पर रखने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया। शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में बीएस कोश्यारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं लोगों को कभी-कभी कहता हूं कि अगर गुजरातियों और राजस्थानियों को महाराष्ट्र से हटा दिया जाता है, खासकर मुंबई और ठाणे से, तो आपके पास कोई पैसा नहीं बचेगा।”

राज्यपाल ने मारवाड़ी गुजराती समुदाय की भी प्रशंसा की और कहा कि वे जहां भी जाते हैं, वे अस्पताल, स्कूल और अन्य संस्थान बनाकर जगह के विकास में योगदान करते हैं।संजय राउत, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस नेता सचिन सावंत समेत कई नेताओं ने राज्यपाल के बयान की निंदा की है। राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से राज्यपाल द्वारा दिए गए बयानों की निंदा करने का आग्रह किया। वहीं कांग्रेस के सचिन सावंत ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा मराठी लोगों का अपमान भयानक है।

Latest articles

तीसरी मंजिल पर खड़ी होकर पड़ोसी से बात कर रही महिला का गिरने से मौके पर ही मौत

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में एक दिल दहला...

ग्रीन बेल्ट में अवैध झुग्गियों के निर्माण को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय नगरीय प्रशासन...

अयोध्या बायपास विस्तार: अर्जुन नगर बस्ती के विस्थापन का कांग्रेस ने किया विरोध

भोपाल। गोविंदपुरा विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 67 स्थित अर्जुन नगर बस्ती के पीड़ित परिवारों...

भेल के सोनागिरी में सनसनीखेज घटना: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला, फिर शख्स ने खुदकुशी की

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरी इलाके में एक दिल दहला देने...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...