8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलडेथ ओवर में टुक टुक खेले महेंद्र सिंह धोनी, नाम दर्ज हो...

डेथ ओवर में टुक टुक खेले महेंद्र सिंह धोनी, नाम दर्ज हो गया आईपीएल 2025 के सबसे बदनाम रिकॉर्ड

Published on

चेन्नई

दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स का किला भेद दिया है। दिल्ली ने केएल राहुल की 77 रन की बेहतरीन पारी से चेन्नई को उसके ही मैदान में शनिवार को 25 रन से हराकर आईपीएल 2025 में जीत की हैट्रिक पूरी की। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मध्य ओवरों में मैदान पर उतरे लेकिन उन्होंने वो जरूरी तेजी नहीं दिखाई जिसकी चेन्नई को जरूरत थी। धोनी के माता-पिता सहित पूरा परिवार स्टेडियम में मौजूद था लेकिन धोनी टीम को जीत की मंजिल तक नहीं पहुंचा सके।

धोनी के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी 11वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतर गए थे। उन्होंने 18वें ओवर में मुकेश कुमार के खिलाफ अपनी पहली बाउंड्री लगाई। ओवर की चौथी गेंद को उन्होंने छक्के लिए भेजा। इस गेंद से पहले ओवर 18 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे थे। अपनी 19वीं गेंद पर उन्होंने पहली बाउंड्री लगाई। आईपीएल 2025 में धोनी सबसे ज्यादा गेंद खेलने के बाद पहली बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी अंत में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। 26 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 1 चौका और एक छक्का मारा। विजय शंकर और धोनी ने छठे विकेट के लिए 57 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की साझेदारी बनाई। इस सीजन अभी तक धोनी ने 3 पारियों में बैटिंग की है। इसमें उनके बल्ले से 76 रन निकले हैं।

मैच में क्या-क्या हुआ?
राहुल की 77 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और चेन्नई को पांच विकेट पर 158 रन पर रोक दिया। चेन्नई के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी रहा और चार मैचों में उन्हें लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

खराब शुरुआत के बाद चेन्नई के लिए विजय शंकर ने 54 गेंदों पर 69 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। रचिन रविंद्र तीन, डेवोन कॉन्वे 13, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पांच, रविंद्र जडेजा दो रन बनाकर आउट हुए।दिल्ली की तरफ से विप्रज निगम ने 27 रन पर दो विकेट लिए जबकि मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...