11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगुजरात के भरूच में बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आने...

गुजरात के भरूच में बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत

Published on

भरूच

गुजरात में भरूच जिले के दहेज स्थित एक केमिकल प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। दहेज थाने के निरीक्षक बीएम पाटीदार ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे गुजरात ‘फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल)’ की एक उत्पादन इकाई में पाइप से जहरीली गैस के रिसाव के कारण कर्मचारी बेहोश हो गए। मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि चारों कर्मचारियों को भरूच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से तीन की रविवार तड़के करीब तीन बजे मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने सुबह छह बजे दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी कहा कि घटना रात करीब 10 बजे हुई। कंपनी के सीएमएस संयंत्र के भूतल से गुजर रहे पाइप से गैस रिसाव होने के कारण चार कर्मचारी बेहोश हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चारों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है।

वाल्व के लीक होने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गैस रिसाव एक वाल्व के लीक होने से हुआ। इस वाल्व से जहरीली गैस निकल रही थी। इस गैस के संपर्क में आने से मज़दूर बेहोश हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बता दें कि GFL कंपनी रसायनों के क्षेत्र में काम करती है। यह कंपनी फ्लोरोपॉलीमर, फ्लोरो स्पेशलिटीज़, रेफ्रिजरेंट और अन्य रसायन बनाती है। ये रसायन कई उद्योगों में इस्तेमाल होते हैं। लेकिन इन रसायनों का उत्पादन खतरनाक भी हो सकता है। इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करना बहुत ज़रूरी है।

कंपनी पर उठ रहे सवाल
इस हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या कंपनी में सुरक्षा मानकों का ठीक से पालन हो रहा था? पुलिस जांच में इस बात का पता लगाया जाएगा। अगर कंपनी की लापरवाही सामने आती है तो उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे से चार परिवारों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...