11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराज्यकन्नौज में बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन का लिंटर गिरने से कई मजदूर...

कन्नौज में बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन का लिंटर गिरने से कई मजदूर नीचे दबे, राहत बचाव कार्य जारी

Published on

कन्नौज:

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लिंटर भरभरा कर गिर गया। इसमें 35 मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लिंटर भरभरा कर गिर गया। लिंटर गिरने से 35 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में तीन की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर पहुंचा पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे
इस घटना की सूचना पर मंत्री असीम अरुण मौके पर पहुंचे हैं। असीम अरुण ने अधिकारियों को घायलों के उपचार और बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा,12 एम्बुलेंस भी पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। नगर पालिका के 50 से अधिक कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हैं।

कई के मरने की सूचना
कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर सपा की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। सपा पार्टी ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि, “बीजेपी नेता सुब्रत पाठक ने दावा किया था कि कन्नौज का रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक और करोड़ों की लागत से बनेगा। कुछ दिन पहले मंडल रेल प्रबंधक ने भी औचक निरीक्षण किया था। कन्नौज रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का ढह गई जिसमें सैंकड़ों लोगों के दबे होने और कई के मरने की सूचना है।

हादसे का संज्ञान लिया
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कनौज में हुए इस हादसे का संज्ञान लिया है। इसके साथ ही अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हर संभंव मदद करने के आदेश दिए हैं। सीएम ने राहत कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। साथ ही घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

विधायक असीम अरुण ने बताई बात
समाज कल्याण राज्य मंत्री और कन्नौज से विधायक असीम अरुण ने रेलवे स्टेशन हादसे पर कहा कि अब तक 23 मजदूर निकाले गए हैं। इनमें से 20 को हल्की-फुल्की चोटें हैं। 3 घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।

कन्नौज रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान यह हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत का लेंटर अचानक से गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को ऐम्बुलेंस से लगातार अस्पताल भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार लेंटर गिरने की वजह से बहुत तेज आवाज हुई। घटना की वजह से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत कर्मी घटना की गंभीरता को देखते हुए बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रशासन ने हादसे के कारण की जांच भी शुरू कर दी है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...