9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यमोदी को जिताओ, वरना हर शहर में आफताब पैदा होगा... हिमंत बिस्वा...

मोदी को जिताओ, वरना हर शहर में आफताब पैदा होगा… हिमंत बिस्वा सरमा ने गुजरात के रण में छोड़ा नया तीर

Published on

कच्छ

गुजरात में चुनाव प्रचार जोरों पर है और नेताओं पर बयानबाजी भी जारी है। इस बीच बीजेपी के लिए वोट मांगने आए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नया शिगूफा छोड़ दिया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कच्छ में चुनावी रैली के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताना बहुत जरूरी है, अगर वह नहीं जीते तो हर शहर में आफताब पैदा होगा। हिमंत बिस्वा सरमा ने श्रद्धा मर्डर केस को लव जिहाद से भी जोड़ा। गौरतलब है कि दिल्ली के मेहरोली इलाके में आफताब पूनावाला नाम के शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आफताब ने शव के 35 टुकड़े करके उसे मेहरोली इलाके के जंगलों में फेंक दिया।

शनिवार को कच्छ में एक चुनावी रैली के दौरान हिमंत सरमा ने कहा, ‘अगर देश में कोई मजबूत नेता नहीं होगा तो हम अपने समाज की रक्षा नहीं कर पाएंगे। मोदी को जिताना बहुत जरूरी है, अगर वे नहीं जीते तो हर शहर में आफताब पैदा होगा। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना देश की जरूरत है।’

श्रद्धा मर्डर केस को लव जिहाद से जोड़ा
असम सीएम ने श्रद्धा मर्डर केस को लव जिहाद से जोड़ा। उन्होंने कहा कि ‘आफताब बहला-फुसलाकर श्रद्धा को मुंबई से दिल्ली लाया था और लव जिहाद के नाम पर उसके 35 टुकड़े कर दिए। एक लड़की की लाश फ्रिज में रखी थी। इसके बावजूद दूसरी लड़की को घर लाकर डेट करने लगा।’

‘सब्र रखो, कॉमन सिविल कोड भी आएगा’
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कॉमन सिविल कोड पर भी बोला। उन्होंने कहा कि ‘कश्मीर से धारा 370 हटाई, तीन तलाक की प्रथा को खत्म किया। सब कुछ सुचारु रूप से चला, कहीं कोई हंगामा नहीं हुआ। अब सब्र रखो, कॉमन सिविल कोड भी आ जाएगा और चार-चार शादियों से छुटकारा मिल जाएगा।’

1 और 5 तारीख को चुनाव
गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर 1 और 5 को मतदान होंगे। पहले चरण के लिए 89 सीटों पर वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 93 सीटों पर वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। दोनों चरणों की मतगणना 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...