11 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव कर्ज में डूबा, देश को बचाने के लिए मोहम्मद मुइज्जू सरकारी...

मालदीव कर्ज में डूबा, देश को बचाने के लिए मोहम्मद मुइज्जू सरकारी कर्मचारियों की काटेंगी सैलरी, खुद भी लेंगे आधी तनख्वा

Published on

माले

भारत के पड़ोसी मालदीव के आर्थिक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए मालदीव के राष्ट्रपति ने आर्थिक सुधारों के प्रयासों के हिस्से के रूप में लागत में कटौती की घोषणा की है। मंगलवार को राष्ट्रपति के कार्यालय ने घोषणा की कि मोहम्मद मुइज्जू अपनी सैलरी में 50 फीसदी नहीं लेंगे। कर्ज के संकट से निपटने के लिए मालदीव में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी कटौती की जाएगी। बैंकों को छोड़कर सभी राजनीतिक नियुक्तियों और सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती होगी।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘जब 2025 का बजट पेश किया जाएगा तो आर्थिक सुधार एजेंडे के तहत सरकार खर्च को कम करने के लिए 2 साल की अवधि के लिए कई उपाय किए जाएंगे।’ न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक मुइज्जू की सैलरी अगले साल से 39,087 डॉलर (600,000 रुफिया) हो जाएगी। 2016 की जनगणना के मुताबिक मालदीव में औसत घरेलू आय प्रति वर्ष 316,740 रुफिया है।

इनकी सैलरी नहीं कटेगी
जज और सांसदों को कटौती से छूट मिलेगी। हालांकि मुइज्जू के ऑफिस ने उम्मीद जताई है कि वे स्वेच्छा से 10 फीसदी की कटौती पर सहमत होकर बोझ को साझा करेंगे। दो सप्ताह पहले मुइज्जू ने बोझ को कम करने के लिए मंत्रियों समेत 225 से ज्यादा राजनीतिक नियुक्तियों को बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्त लोगों में सात राज्य मंत्री, 43 डिप्टी मंत्री और 178 राजनीतिक निदेशक शामिल थे। इस कदम से देश को हर महीने 370,000 डॉलर बचत की उम्मीद है।

मालदीव का विदेशी मुद्रा भंडार घट रहा
मुइज्जू की घोषणा लगातार घटते विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़ी चिंताओं के बीच आई है। अपने लेटेस्ट अपडेट में वर्ल्ड बैंक ने कहा कि मालदीव का विदेश मुद्रा भंडार गंभीर रूप से निम्न स्तर तक गिर गया है। विदेशी कर्जों को लौटाने के कारण तरलता जोखिम बढ़ रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार 2017 के बाद से अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। मालदीव के पास जितना रिजर्व है वह केवल एक महीने के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त है। देश का कर्ज 2024 की पहली तिमाही में 8.2 अरब डॉलर या जीडीपी का अनुमानित 115.7 फीसदी पहुंच गया।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...