9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeहाथों पर निशान-आंख में चोट, Pak एक्टर ने पत्नी को मार-मारकर किया...

हाथों पर निशान-आंख में चोट, Pak एक्टर ने पत्नी को मार-मारकर किया जख्मी

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तानी सिनेमा के मोस्ट हैंडसम और पॉपुलर एक्टर फिरोज खान अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में हैं. फिरोज खान ने अपनी 4 साल तक चली शादी के बाद पत्नी संग अलग होने का ऐलान कर दिया. अलग होने बाद से फिरोज खान की पत्नी लगातार एक्टर पर गंभीर आरोप लगा रही हैं और अब उन्होंने दुनिया को फिरोज खान का असली चेहरा दिखा दिया है.

पत्नी को पीटते थे फिरोज खान
फिरोज खान और उनकी पत्नी अलीजा के तलाक की लीगल प्रोसीडिंग्स चल रही है. इसी बीच अब सोशल मीडिया पर अलीजा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें अलीजा जख्मी नजर आ रही हैं. अलीजा की तस्वीरों में उनके शरीर के जख्म साफ तौर पर नजर आ रहे हैं. अलीजा के हाथों पर चोट के गहरे निशान हैं. उनकी आंख भी सूजी हुई है. अलीजा के जख्मों की तस्वीरें देखकर किसी का भी दिल कांप सकता है.

अलीजा के शरीर पर दिख रहे हर जख्म का निशान इस बात की गवाही दे रहा है कि पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान ने अपनी पत्नी को कितनी बेहरमी से पीटा है. फिरोज खान पर्दे पर भले ही हीरो होंगे, लेकिन लोगों का मानना है कि असल जिंदगी में वो किसी शैतान से कम नहीं हैं. अलीजा के जख्मों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग फिरोज खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और पत्नी संग मार पीट करने के लिए उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं.

कुछ समय पहले फिरोज खान की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर लिखकर एक्टर की पोल खोली थी. उन्होंने लिखा था- चार साल की शादी मुश्किलों से भरी हुई थी. लगातार फिजिकल और साइकोलॉजिकल वॉयलेंस के साथ मुझे बेफाई, ब्लैकमेलिंग और पति के हाथों बेइज्जत होना पड़ा है. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने फैसला किया है कि मैं अपनी पूरी जिंदगी इस तरह डर-डरकर नहीं जी सकती हूं. ये फैसला लेने की एक बड़ी वजह मेरे बच्चों की खुशी और उनकी अच्छी सेहत है. मैं नहीं चाहती कि वो एक टॉक्सिक, अनहेल्दी और हिंसक घर में रहकर बड़े हों.

फिरोज खान के खिलाफ हुए फैंस और सेलेब्स
फिरोज खान पाकिस्तानी सिनेमा के बड़े स्टार्स में शुमार किए जाते हैं. वे ज्यादातर निगेटिव रोल के लिए फेमस हैं. फिरोज पाकिस्तान के कई टॉप सीरियल्स में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिल जीत चुके हैं. उन्होंने इश्किया, दिल क्या करे, रोमियो वेड्स हीर, वोह एक पल समेत कई शोज में शानदार काम करके एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम कमाया है.

लेकिन जब से फिरोज खान की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा, मार-पीट करने का आरोप लगया है. तभी से फैंस से लेकर सेलेब्स तक फिरोज के खिलाफ हो गए हैं. अब अलीजा के जख्मों की तस्वीरें सामने आने के बाद पाकिस्तान की आवाम ने फिरोज को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...