13.6 C
London
Friday, May 15, 2026
Home'मेरा रंग दे बसंती...' के सिंगर भूपिंदर सिंह का निधन, शोक में...

‘मेरा रंग दे बसंती…’ के सिंगर भूपिंदर सिंह का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

Published on

मशहूर बॉलीवुड सिंगर भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस बात की खबर उनकी पत्नी और सिंगर मिताली सिंह ने दी. मिताली ने बताया कि सोमवार, 18 जुलाई की शाम भूपिंदर सिंह ने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली. भूपिंदर के जाने के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

पत्नी ने बताया निधन का कारण
मिताली ने एक इंटरव्यू में बताया कि भूपिंदर हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा, ‘उन्हें कई हेल्थ प्रॉब्लम थीं. इसमें यूरिनरी इश्यू भी शामिल थे.’ अभी भूपिंदर सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है. भूपिंदर के निधन की खबर से उनके फैंस के बीच भी मायूसी छा गई है.

इन फेमस गानों को गाया
भूपिंदर सिंह ने मौसम, सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता आहिस्ता, दूरियां और हकीकत संग कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी थी. उनके फेमस गानों में ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, ‘प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया’, ‘हुजूर इस कदर’, ‘एक अकेला इस शहर में’, ‘जिंदगी मिलके बिताएंगे’, ‘बीती ना बितायी रैना’, ‘नाम गुम जाएगा’ शामिल हैं.

संगीत से करते थे नफरत
भूपिंदर सिंह बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर होने के साथ-साथ गजल गायक भी थे. उनका जन्म 6 फरवरी 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. उनके पिता प्रोफेसर नाथ सिंहजी ने ट्रेंड वोकलिस्ट थे. पिता ने ही भूपिंदर को गाने की ट्रेनिंग दी थी. उनके पिता काफी सख्त टीचर हुआ करते थे. ऐसे में एक समय पर भूपिंदर सिंह को म्यूजिक और उसके इंस्टूरमेंट्स से नफरत हुआ करती थी.

ऐसे मिला बॉलीवुड में पहला ब्रेक
अपने करियर की शुरुआत में भूपिंदर सिंह दिल्ली के ऑल इंडिया रेडियो में परफॉर्म किया करते थे. उन्होंने गिटार और वायलिन बजाना भी सीखा था. 1962 में म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन ने AIR के प्रोड्यूसर सतीश भाटिया की डिनर पार्टी में भूपिंदर को गाते हुए सुना था. इसके बाद उन्होंने भूपिंदर को मुंबई बुलाया और मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ ‘होके मजबूर उसने मुझे बुलाया होगा’ गाने को गाने का मौका दिया. फिल्म हकीकत के इस गाने को खूब पसंद किया गया था.

1980 के मध्य में भूपिंदर सिंह ने मिताली मुखर्जी से शादी कर ली थी. मिताली बांग्लादेश की सिंगर हैं. कपल ने साथ मिलकर कई गजलें गाईं और लाइव परफॉरमेंस कीं. दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम निहाल सिंह है. निहाल भी म्यूजिशियन है.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...