8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीति'तिहाड़ में मसाज करवा रहे मंत्री सत्येंद्र जैन', ED के दावे पर...

‘तिहाड़ में मसाज करवा रहे मंत्री सत्येंद्र जैन’, ED के दावे पर केंद्र ने केजरीवाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सतेन्द्र जैन को जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय सख्त हो गया है. गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेट्री से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी. ईडी ने आरोप लगाया था कि सतेन्द्र जैन को तिहाड़ जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. इडी ने सत्येंद्र जैन से संबंधित समस्त डेटा गृह मंत्रालय को भी दिया था. ईडी का आरोप है कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में रहते हुए जेल अधिकारियों की मिलीभगत से सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं.

ईडी ने कोर्ट को दी शिकायत में कहा था कि सत्येंद्र जैन जेल के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. इतना ही नहीं ईडी ने सत्येंद्र जैन के ऐशो-आराम की तमाम सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट को सौंपी थीं. ED ने अपनी शिकायत में कहा था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं.

पत्नी से सेल में करते हैं मुलाकात- ईडी
ईडी के मुताबिक, जेल सुपरिटेंडेंट हर रोज सत्येंद्र जैन से मुलाकात करते हैं ताकि सलाखों के पीछे मंत्री को कोई दिक्कत न हो. सत्येंद्र जैन के लिए कोर्ट के आदेश की अवेलहना करते हुए घर का बना खाना जेल में मुहैया कराया जाता है.

‘मंत्री होने का गलत फायदा उठा रहे जैन’
ईडी ने यह भी कहा था कि जेल मैनुअल के खिलाफ सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन उनसे सेल में अक्सर मिलने आती हैं, जो गलत है. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक इस केस के अन्य आरोपी अंकुश जैन और वैभव जैन सत्येंद्र जैन के साथ उनकी सेल में अकसर घंटों-घंटों तक मीटिंग करते हैं. यह केस की जांच के लिए ठीक नहीं है.अंकुश और वैभव दोनों ही इस वक्त तिहाड़ में हैं. ED ने हलफनामे में ये भी लिखा है कि सत्येंद्र जैन जेल मंत्री भी हैं, जिसका वो गलत फायदा उठा रहे हैं. तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक ED ने सत्येंद्र जैन के सेल और जिस वार्ड में वो हैं, उसकी फुटेज की मांग की थी. तिहाड़ प्रशासन ने उन्हें ये फुटेज मुहैया कराईं थी.

उधर, तिहाड़ प्रशासन ने इन आरोपों पर कहा था कि सत्येंद्र जैन की सेल में बाहर से कोई नहीं आया. हालांकि सुबह गिनती के समय वार्ड में मौजूद सभी कैदी एक दूसरे से बात कर सकते हैं. जेल प्रशासन ने अपनी सफाई में कहा था कि जिन सह-आरोपियों की बात की जा रही है, वो भी उसी वार्ड में हैं जिस वार्ड में सत्येंद्र जैन हैं. इसलिए वो आपस में बात कर सकते हैं. जेल प्रशासन ने यह भी कहा कि गिनती के बाद जब सभी अपनी-अपनी सेल में चले जाते हैं, तब एक-दूसरे की सेल में नही जाया जा सकता. तिहाड़ प्रशासन किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की मौजूदगी से भी इनकार कर रहा है.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...