12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमिजोरम: पत्थर की खदान ढहने से 17 लोगों की मौत, कई मजदूर...

मिजोरम: पत्थर की खदान ढहने से 17 लोगों की मौत, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published on

आइजोल,

मिजोरम की एक खदान में भीषण हादसा हुआ है. यहां एक पत्थर की खदान ढहने से 14 लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. कई मजदूर अभी मलबे में फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिन 17 लाशों को निकाला गया है, उसमें 6 मिजोरम के नहीं है. जबकि, बाकी लाशों की पहचान करना बाकी है. जिन दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है, उनमें से एक मिजोरम का जबकि एक बाहर का है.

हादसा मिजोरम की राजधानी आइजोल में हुआ है. यहां रेमल साइक्लोन के कारण पहले ही काफी तबाही देखने को मिली थी. इस बीच मंगलवार (28 मई) की सुबह करीब 6 बजे के आसपास आइजोल की मेल्थम और ह्लिमेन सीमा पर एक पत्थर की खदान ढह गई. खदान ढहने से आसपास के कई घर भी तबाह हो गए हैं.

मिजोरम में पहले भी हो चुका है हादसा
मिजोरम में ठीक ऐसा ही एक हादसा दो साल पहले भी हो चुका है. प्रदेश के हनथियाल जिले में 14 नवंबर 2022 को एक पत्थर की खदान ढह गई थी. खनन के दौरान कई बड़े-बड़े पत्थर ऊपर से टूटकर मजदूरों पर गिर पड़े थे, जिसके मलबे के ढेर में 12 मजदूर दब गए थे. असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया था, जिसके बाद खदान में दबे 11 मजदूरों के शव बरामद किए गए थे.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...