14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यमेघालय में मॉब लिंचिंग, जेल से भागे कैदियों को पीट-पीटकर मार डाला

मेघालय में मॉब लिंचिंग, जेल से भागे कैदियों को पीट-पीटकर मार डाला

Published on

गुवाहाटी

मेघालय के जोवाई जेल से भागे चार अपराधियों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर डाली। यह घटना रविवार को पश्चिमी जैंतिया पहाड़ी जिले के शांगपुंग गांव में हुई। डीजीपी एलपी बिश्नोई ने बताया कि मृतकों के शव अस्पताल में ले जाए गए हैं। यहां पर शवों की पहचान की जाएगी। जोवाई जिला जेल से शनिवार को छह कैदी निकल भागे थे। इस गैंग ने जेल के गार्ड के ऊपर चाकू से हमला कर दिया था।

रॉड और डंडे से पीटकर मार डाला
डीजीपी बिश्नोई के मुताबिक भागे गए कैदियों के नाम आई लव यू तलांग, रमेश दखर, मरसांकी तैरियांग, रिकमेनलैंग लमारे, शिडोर्की दखर और लोडस्टर टैंग हैं। इनमें रमेश दखर को आई लव यू तलांग के साथ एक दोहरे मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था। इन सभी के पीटे जाने का वीडियो भी रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गांववाले इन भागे हुए अपराधियों को रॉड और डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं।

जंगल में छुपे थे
शांगपुंग गांव के मुखिया आ रैबोन ने बताया कि जेल से भागने के बाद यह लोग गांव के पास एक जंगल में छुपे हुए थे। इनमें से एक कैदी पास स्थित चाय की दुकान पर खाना खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद पूरे गांव को वहां अपराधियों के छुपे होने की जानकारी हो गई। गांव के लोग उनका पीछा करते हुए जंगल के पास पहुंचे और इलाके को घेर लिया। इसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान रमेश दखर नाम का अपराधी भागने में कायमाब रहा।

 

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...