9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeराजनीतिLPG सिलेंडर के बाद मोदी सरकार देने जा रही एक और तोहफा,...

LPG सिलेंडर के बाद मोदी सरकार देने जा रही एक और तोहफा, जल्द मिल सकती है पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत

Published on

नई दिल्ली

काफी समय से महंगाई झेल रही जनता को सरकार राहत देने की पहल शुरू कर दी है। हालांकि विपक्षी दलों का कहना है कि यह चुनावी पहल है, क्योंकि अगले कुछ महीनों में कई राज्यों में विधानसभा और फिर लोकसभा का चुनाव होने जा रहे हैं। वजह कुछ भी हो, लेकिन बढ़ती कीमतों से त्रस्त जनता को इससे काफी राहत मिलेगी।

टमाटर के रेट घटने के बाद गैस की कीमत भी 200 रुपये तक कम हुई
कुछ दिन पहले ही टमाटर के रेट काफी ज्यादा हो गये थे और दो सौ से तीन सौ रुपये प्रति किलो तक बेचे जा रहे थे। उसकी कीमतें अब सामान्य हो गई हैं। बाजार में टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। हाल ही में सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 200 रुपये की कमी की है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कमी करेगी।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिये रेट घटने के संकेत
मीडिया सूत्रों के मुताबिक एक इंटरव्यू में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिया है कि सरकार जल्द ही इस पर कुछ सकारात्मक फैसला लेगी। उन्होंने कहा, “यूपीए शासन में तत्कालीन सरकार ईंधन की कीमतों को नियंत्रित नहीं कर सकी तो उस समय के पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने 1 सितंबर 2013 को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक पेट्रोल पंप बंद करने के प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही थी! इसके साथ ही शुतुरमुर्ग के सिर दफनाने की तरह उनके आर्थिक जादूगर ने अर्थव्यवस्था पर ₹1,41,000 करोड़ के तेल बांड का बोझ डाल दिया था। उनकी गलती की सजा मोदी सरकार को भुगतना पड़ रहा है और 3,20,000 करोड़ रुपये जमा करना पड़ रहे हैं!”

उन्होंने कहा, “अब भी, जब उन्हें लोगों को राहत देने के लिए अपने शासन वाले राज्यों में ईंधन पर वैट कम करना चाहिए तो वे केवल ध्यान भटकाने और विरोध करने के काम में जुटे हैं; लेकिन वे भाजपा के शासन वाले राज्यों से कहीं ज्यादा दाम पर पेट्रोल-डीजल बेच रहे हैं!”ब्लूमबर्ग ने भी रसोई गैस की कीमतों में कमी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत घटाए जाने की संभावना जताई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक महंगाई दर कम करने के लिए सरकार अगले कुछ दिनों में कई कदम उठा सकती है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...