12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यमोदी सरकार का अजीब कारनामा, इस स्टेशन से गायब हो गया फर्स्ट...

मोदी सरकार का अजीब कारनामा, इस स्टेशन से गायब हो गया फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम

Published on

हरिद्वार

किसी भी रेलवे स्टेशन पर वेटिंग रूम यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया जाता है। यह सुविधा एयरपोर्ट पर भी ही होती है। एयरपोर्ट पर तो फर्स्ट कलास के पैसेंजन के लिए बेहतरीन लाउंज की सुविधा होती है, बिना अतिरिक्त शुल्क के। अंग्रेजों ने जब भारत में रेलवे स्टेशन बनाना शुरू किया तो वे बड़े स्टेशनों पर फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम भी बनाते थे। यह वेटिंग रूम लकदक सुविधाओं के लिए जाना जाता था।

ऐतिहासिक है हरिद्वार रेलवे स्टेशन
उत्तराखंड का हरिद्वार रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक है। इसे साल 1886 में खोला गया था। शुरू में यह रेलवे स्टेशन अवध और रोहिलखंड रेलवे का हिस्सा था। अंग्रेजों के जाने के बाद इसे उत्तर रेलवे के मुरादाबाद डिविजन का का हिस्सा बना दिया गया। हिंदुओं के बड़े तीर्थ स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त हरिद्वार के रेलवे स्टेशन पर शुरू से ही अच्छी सुविधा रही है। वहां दूसरे दर्जे का तो वेटिंग रूम है ही, फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम भी शुरू से ही है।

अब गायब हो गया है फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम
हरिद्वार रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने का खूब प्रयास हो रहा है। इसी आधुनिकता की बाढ़ में इस स्टेशन से फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम गायब हो गया है। रेलवे के कर्मचारी बताते हैं कि साल 2019 में तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा वहां पहुंचे थे। उसी दौरान काफी चीजों का उद्घाटन हुआ था। तभी फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम को बदल कर एसी लाउंज बना दिया गया। अब उसमें सिर्फ बैठने के लिए पैसेंजर्स को हर घंटे के लिए 30 रुपये प्रति पैसेंजर चार्ज देना होता है।

क्या होता है फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम
फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम फर्स्ट क्लास में सफर करने वाले पैसेजर्स के लिए होता था। अंग्रेजों के जमाने में रेलवे में चार क्लास होते थे। फर्स्ट क्लास, सेकेंड क्लास, इंटर क्लास और थर्ड क्लास। जब देश आजाद हुआ तो रेलवे ने सभी क्लास को खत्म कर दो क्लास रहने दिया, फर्स्ट क्लास और सेकेंड क्लास। फर्स्ट क्लास में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ही फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम की व्यवस्था होती है।

इन दिनों इसका नाम बदल दिया गया है
आजादी के बाद तो रेलवे में सिर्फ दो क्लास बचे थे। लेकिन अभी रेलवे में कम से कम आठ क्लास हैं। रेलवे स्टेशनों पर आमतौर पर वेटिंग रूम तो दो ही तरह के हैं, एक सेकेंड क्लास वेटिंग रूम और दूसरा फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम। फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम का ही नाम बदल कर अब उच्च श्रेणी या अपर क्लास वेटिंग रूम कर दिया गया है।

किस वेटिंग रूम में किस क्लास के पैसेंजर जाते हैं
सेकेंड क्लास वेटिंग रूम का उपयोग सेकेंड क्लास, चेयर कार और स्लीपर क्लास के पैसेंजर कर सकते हैं। जबकि अपर क्लास वेटिंग रूम का उपयोग वातानुकूलित श्रेणी या एसी क्लास में टिकट कटाने वाले कर सकते हैं। किसी किसी रेलवे स्टेशन पर देखा गया है कि अपर क्लास वेटिंग रूम में थर्ड एसी में टिकट कटाने वालों को भी नहीं घुसने दिया जाता है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...