26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबेटे के बुलाने पर घर पहुंची मां, कमरे में 3 लाशें देखकर...

बेटे के बुलाने पर घर पहुंची मां, कमरे में 3 लाशें देखकर चीख पड़ी, दीवार पर लिखा था…

Published on

वडोदरा ,

गुजरात के वडोदरा शहर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. घर के मालिक ने पहले अपनी पत्नी और बेटे का तकिए से मुंह दबाकर हत्या की. इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी. आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी मां को फोन भी किया था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

गौरतलब है कि वड़ोदरा के दर्शनम उपवन डुप्लेक्स के मकान नंबर ए-3, 102 में रहने वाले प्रीतेशभाई प्रतापभाई मिस्त्री (30 साल) शेयर बाजार में काम करते थे. यहां वो अपने 7 साल के बेटे और पत्नी के साथ रहते थे. सोमवार सुबह घर में प्रीतेशभाई, उनकी पत्नी स्नेहाबेन प्रीतेशभाई मिस्त्री (32 साल) और बेटे हर्षिल प्रीतेशभाई मिस्त्री (7 साल) का शव मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को दीवार पर लिखा सुसाइट नोट भी मिला है. इसमें लिखा है कि कर्ज की वजह से आत्महत्या कर रहा हूं.

वडोदरा जोन-3 के एसीपी यशपाल जगनिया का कहनै है कि किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है. बताया जा रहा है कि प्रीतेशभाई का परिवार काफी दिनों से घर के बाहर नहीं देखा गया था. कर्ज बढ़ जाने से प्रीतेश ने ये खौफनाक कदम उठाया है. उन्होंने कर्ज कहां और किससे लिया था इसकी जांच की जा रही है.

आत्महत्या करने से पहले प्रीतेश ने अपनी मां से फोन करके कहा था कि सुबह घर आना और साथ में खाना खाने जाएंगे, लेकिन सुबह जब उनकी मां पहुंची तो परिवार के शव मिले. इस मामले में प्रीतेश के दोस्त केतन चुनारा ने बताया कि सुबह जब प्रितेश की माताजी आईं तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला.

इस पर उन्होंने प्रितेश और उसकी बीवी को फोन लगाया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. उन्होंने पीछे के दरवाजे से जाकर देखा तो प्रितेश की बॉडी लटकी हुई थी. उन्होंने चिल्लाकर सबको इकठ्ठा किया और अंदर जाके देखा तो प्रितेश, उसकी बीवी और बच्चे की लाश मिली.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...