15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यMP: अनामिका दुबे से बनी 'उजमा फातिमा', मां-बाप ने जिंदा बेटी का...

MP: अनामिका दुबे से बनी ‘उजमा फातिमा’, मां-बाप ने जिंदा बेटी का किया पिंडदान, दिया मृत्युभोज

Published on

जबलपुर,

बेटी ने धर्म बदलकर मुस्लिम युवक से शादी कर ली और अनामिका दुबे से उजला फातिमा बन गई. बेटी के इस कदम से दुखी परिवार ने बेटी का परित्याग करते हुए बड़ा फैसला लिया और अपनी जीवित बेटी का पिंडदान कर दिया. परिवार ने बेटी के निधन होने के शोक पत्र भी छपवाए थे और अपने रिश्तेदारों को भेजकर मृत्युभोज का आयोजन भी किया.

दरअसल, जबलपुर के अमखेरा इलाके में रहने वाली अनामिका दुबे ने मोहम्मद अयाज नाम के गैर धर्म के युवक के साथ निकाह कर लिया था. शादी के बाद वह अनामिका दुबे से उजमा फातिमा बन गई थी. बेटी के इस फैसले से नाराज होकर परिवार ने बेटी का परित्याग करते हुए, उसके निधन का शोक संदेश का कार्ड भी छपवाया, जिसे अपने परिचितों और रिश्तेदारों को भी भेजा और नर्मदा तट पर आयोजित पिंडदान संस्कार में शामिल होने का न्योता दिया.

पिंडदान किया और मृत्युभोज कराया
नर्मदा के तट पर पहुंचे माता-पिता और भाई ने जीवित अनामिका का पिंडदान संस्कार पूरा किया. फिर मृत्युभोज भी दिया. रविवार को नर्मदा तट के गौरीघाट पर इस पिंडदान की चर्चा पूरे शहर में है. अनामिका के मामा नरेंद्र कुमार अनामिका के इस कदम से हम लोग बहुत ही ज्यादा दुखी हैं.

परिवार ने किया परित्याग को किया गया पिंडदान: पुरोहित
पुराणों और शास्त्रों में पिंडदान के अपने मायने हैं. ऐसा माना जाता है कि पिंड दान करने से मृत व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है, लेकिन जीवित व्यक्ति का पिंडदान होन पर पिंडदान कराने वाले पुरोहित ने कहा कि परिजनों ने यदि परिवार के सदस्य का परित्याग कर दिया है तो ऐसे में उन लोगों के भाव देखें जाते है और फिर पिंडदान पूरा कराया जाता है.

परिवारों की रजामंदी से हुई थी शादी
वहीं, हनुमान ताल संभाग के सीएसपी अखिलेश गौर का कहना है कि युवक-युवती की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी. हालांकि, इस शादी को लेकर कई संगठनों ने शिकायत की थी. पुलिस ने मामले की जांच भी की थी. लड़की को परिवार ने घर से विदा किया था.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...