21.1 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालएमपी की डीआइजी ने स्कूली लड़कियों को बच्चे पैदा करने और गर्भधारण...

एमपी की डीआइजी ने स्कूली लड़कियों को बच्चे पैदा करने और गर्भधारण के दिए टिप्स, मच गया बवाल

Published on

शाहडोल

मध्यप्रदेश की एक महिला डीआइजी ने स्कूली लड़कियों को अच्छे बच्चे पैदा करने और गर्भधारण के संबंध में टिप्स दिए जिससे बवाल मच गया। शहडोल की डीआइजी सविता सोहाने ने बालिका सुरक्षा पर एक व्याख्यान में विद्यार्थियों को ओजस्वी बच्चे पैदा करने के टिप्स दे डाले। वे एक निजी स्कूल में व्याख्यान दे रही थीं। शहडोल डीआइजी के इस व्याख्यान पर बवाल मच गया है। इसके बाद डीआइजी सविता सोहाने ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बातों को गलत संदर्भों में प्रस्तुत किया जा रहा है। जब स्कूलों में यौन शिक्षा की मांग उठाई जा रही है तब गर्भधारण के संबंध में जागरूक बनाना गलत नहीं है।

शहडोल की डीआइजी सविता सोहाने द्वारा 3 माह पहले दिए गए एक व्याख्यान पर प्रदेशभर में हंगामा हो रहा है। 4 अक्टूबर को उन्होंने अभिमन्यु अभियान में महिला-बालिका सुरक्षा संबंधी व्याख्यान दिया था। बच्चों और युवाओं में लैंगिक समानता व महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत व्याख्यान में डीआईजी सविता सोहाने ने स्कूली बच्चों, छात्राओं को ओजस्वी बच्चा पैदा करने के लिए क्या करें और क्या न करें की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा की रात गर्भधारण नहीं करना चाहिए। डीआईजी सविता सोहाने ने यह भी कहा कि ओजस्वी संतान प्राप्ति के लिए सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उन्हें प्रणाम करें ताकि आप धरती पर एक नया बचपन ला सकें।

अभिमन्यु अभियान में दिए व्याख्यान का मामला तूल पकड़ने के बाद डीआइजी सविता सोहाने ने अपना बचाव करते हुए कहा, उनके बयान का सिर्फ एक अंश प्रचारित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के बीच लड़कियों को सशक्त बनाना और सम्मान पैदा करना था।

डीआईजी सविता सोहाने इसे उनकी छवि खराब करने की कोशिश करार दे रही हैं। उनका कहना है कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा। स्कूलों में यौन शिक्षा, गर्भधारण की बात गलत नहीं है। अभिमन्यु के बारे में बताते समय मैंने छात्राओं को समझाया कि बच्चों में गर्भ के समय से ही संस्कार आ जाते हैं। इस विषय पर मैं कई बार बोल चुकी हूं और सरकार ने इसके लिए मुझे सम्मानित भी किया है। मेरा उद्देश्य पवित्र है।

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...