12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यसैफई में आज मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार, रक्षा मंत्री समेत कई...

सैफई में आज मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार, रक्षा मंत्री समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

Published on

नई दिल्ली,

मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. अब मंगलवार को मुलायम सिंह यादव का सैफई में अंतिम संस्कार होने वाला है. उनके अंतिम संस्कार में कई नेतागण शामिल होंगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहने वाले हैं. सीएम योगी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कुछ दूसरे केंद्रीय मंत्री भी नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने आएंगे.

महाराष्ट्र से एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सुप्रिया सुले भी आज अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रही हैं. हाल ही में अपनी राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च करने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी आज सैफई पहुंचने वाले हैं. उनके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आप नेता संजय सिंह भी आज अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. वैसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सैफई आने वाले थे, लेकिन अब वे बुधवार को आने वाले हैं. आज उनका नागालैंड में कोई कार्यक्रम है.

वैसे सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह मेदांता अस्पताल पहुंचे थे. जब मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर उन्हें पता चली, वे श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मेदांता पहुंचे. वे करीब 20 मिनट वहां पर परिवार के साथ मौजूद रहे और उन्होंने अखिलेश यादव से भी बात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात की धरती से एक सियासी कार्यक्रम के दौरान मुलायम सिंह यादव को याद किया था.

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि उनका मुलायम सिंह के साथ विशेष नाता रहा है. उन्होंने कहा कि जब हम दोनों मुख्यमंत्री के रूप में मिला करते थे, तब भी हम दोनों एक दूसरे के प्रति एक अपने पन का भाव अनुभव करते थे. उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने 2014 चुनाव के लिए मुझे प्रधानमंत्री पद के लिए आशीर्वाद दिया तब मैंने, विपक्ष में जो लोग थे जिनसे मेरा परिचय था, जो वरिष्ठ राजनेता थे, उनसे आशीर्वाद देने का एक उपक्रम किया था. मुझे याद है, उस दिन मुलायम सिंह जी का वो आशीर्वाद, कुछ सलाह के वो शब्द, आज भी मेरी अमानत हैं. मैं आदरणीय मुलायम सिंह जी को गुजरात की इस धरती से, मां नर्मदा के इस तट से उनको आदरपूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं और ईश्वर से प्रार्थन करता हूं कि उनके परिवार, उनके समर्थकों को ये दुख सहने की शक्ति दे.

अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू
वैसे जानकारी के लिए बता दें कि मुलायम सिंह यादव का आज अंतिम संस्कार उसी जगह पर किया जाएगा जहां से उन्होंने अपनी सियासी पहचान बनाई थी. इटावा के सैफई में मुलायम सिंह के आखिरी विदाई की तैयारियां शुरू हो गई हैं. किसान बाजार के पास की जमीन पर साफ सफाई का काम चल रहा है. यहीं पर नेताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...