26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमुंबई बेस्ट बस ड्राइवर ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया’, कुर्ला हादसे...

मुंबई बेस्ट बस ड्राइवर ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया’, कुर्ला हादसे पर शिवसेना विधायक दिलीप लांडे का दावा

Published on

नई दिल्ली

मुंबई के कुर्ला इलाके में बेकाबू बेस्ट बस ने कई लोगों को कुचल दिया। इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए। इसके बाद शिवसेना के विधायक दिलीप लांडे ने दावा किया कि मुंबई के कुर्ला में सोमवार रात हुई घातक दुर्घटना में शामिल बेस्ट बस का ड्राइवर घबरा गया था और उसने गलती से ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया।

शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने मीडिया से बातचीत में बताया, ‘ब्रेक फेल होने से ड्राइवर का बस पर से कंट्रोल खो गया। उसकी वजह से ड्राइवर काफी डर गया और उसने ब्रेक की जगह पर एक्सीलेटर के दबा दिया। उससे बस की स्पीड ज्यादा हो गई। फिर उसने बस पर से कंट्रोल खो दिया।

कैसे हुआ हादसा?
कुर्ला और अंधेरी के बीच चलने वाली 332 बेस्ट बस एल वार्ड ऑफिस के बगल में व्हाइट हाउस बिल्डिंग के पास कंट्रोल खो बैठी। सोमवार को रात करीब 9:30 बजे तेज स्पीड से चल रही बस ने कई गाड़ियों और सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारी और आखिर में अंबेडकर नगर के एंट्री गेट से जा टकराई। बस ने जिसे-जिसे टक्कर मारी उसमें पांच से छह ऑटोरिक्शा, 10 मोटरसाइकिल और करीब 10 पैदल यात्री शामिल थे।

एक चश्मदीद ने कपिल सिंह ने बताया, ‘पहले बस ने एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारते हुए अंबेडकर कॉलोनी गेट से जा टकराई। इस भगदड़ में बस ने कई पैदल यात्रियों और फेरीवालों को टक्कर मार दी। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। यह एक आतंकी हमले जैसा था। भीड़ ने बस का पीछा किया और ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उसके साथ मारपीट की।’

पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लिया
पुलिस ने बस के ड्राइवर संजय मोरे को हिरासत में लिया है। ड्राइवर ने दावा किया है कि ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं कुछ चश्मदीदों ने आरोप लगाया कि बस का ड्राईवर नशे में था और बस पर कंट्रोल नहीं कर पाया। राज्य परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर भरत जाधव ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि ब्रेक पूरी तरह से ठीक है। मामले की सही से जांच की जा रही है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...