12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यहिंदू लड़कियों को बहन मानें मुस्लिम युवा, प्यार के चक्कर में न...

हिंदू लड़कियों को बहन मानें मुस्लिम युवा, प्यार के चक्कर में न पड़ें वरना जिंदगी बर्बाद हो जाएगी: एसटी हसन

Published on

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने लव जिहाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम नौजवानों से अपील की है कि वे हिंदू लड़कियों को बहन समझें और प्यार मोहब्बत के चक्कर में न पड़ें वरना उनकी जिंदगी तबाह हो जाएगी। साक्षी हत्याकांड पर सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि ये हैवानियत वाला हादसा है। वो दरिंदे जो इस तरह की हरकत करते हैं, मैं समझता हूं कि उनको जिंदा रहने का हक नहीं है। उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखे जाने के सवाल पर एसटी हसन ने कहा कि यहां तो हिंदू-मुसलमान एक दूसरे से शादी करते हैं, भले ही कोई क्राइम न हुआ हो लेकिन वो लव जिहाद में आ जाता है। ये दौर ऐसा है।

उन्होंने कहा कि इंसान जब से पैदा हुआ है, प्यार मोहब्बत, लैला-मजनू होता रहा है। लेकिन जब घरवालों का दबाव पड़ता है, समाज का दबाव पड़ता है तो बच्चे कह देते हैं कि ये मुसलमान था या हिंदू था। मैं ये समझता हूं कि इसमें 90 प्रतिशत केस ऐसे होते हैं, जो पहले मोहब्बत के चक्कर में फंस जाते हैं, फिर जब दबाव पड़ता है तो वो कह देते हैं कि हमें पता नहीं था। सांसद ने कहा कि मैं तो मुस्लिम नौजवानों से यही अपील करूंगा कि आज देश के हालात जिस जगह पर जा रहे हैं, वो बहुत खतरनाक हालात है।

उन्होंने कहा कि खासतौर से मुस्लिम नौजवानों को हिंदू लड़कियों को अपनी बहन समझना चाहिए। अगर उन पर कोई डोरे डालता भी है तो हाथ जोड़ लें। क्योंकि अगर आपने नॉर्मल तरीके से भी शादी कर ली तो कहीं न कहीं आप लव जिहाद के चक्कर में फंस जाएंगे। इस किस्म के किसी चक्कर में न पड़ें, कोई प्यार-मोहब्बत-इश्क वाले चक्कर में न पड़ें। वरना उनकी जिंदगी तबाह हो जाएगी।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...