12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यचोरी के शक में मुस्लिम युवक को पेड़ से बांध कर पीटा,...

चोरी के शक में मुस्लिम युवक को पेड़ से बांध कर पीटा, लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे

Published on

बुलंदशहर,

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मुस्लिम युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए गांव के तीन दबंगों ने पेड़ से बांध कर पिटाई कर दी. इसके बाद उससे ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगवाए गए. घटना ककोड़ थाना क्षेत्र की है.पेशे से मजदूर मुस्लिम युवक को मोबाइल चोरी के शक में गांव के तीन दबंग युवकों ने पहले पेड़ से बांधकर पीटा और फिर धार्मिक नारे लगवाए. जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उसे गंजा कर दिया.

इस दौरान युवक का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना की शिकायत करने जब पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह पीड़ित युवक को ही चोरी के आरोप में जेल भेज दिया.

घटना 13 जून की बताई जा रही है. बादशाहपुर का रहने वाला युवक साहिल गांव के बस अड्डे पर खड़ा था. तभी तीन युवक उसके पास आए और उसे बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे. इसी दौरान एक युवक किसी मोबाइल के बारे में उसके पूछताछ करने लगा.

इसके बाद मोबाइल चोरी के शक में साहिल को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. पेड़ से बांधकर पीटते समय युवक से ‘जय श्री राम के नारे’ जबरन लगवाए गए. दबंग आरोपियों ने पिटाई का वीडियो खुद रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

इस मामले में जब दबंगों की शिकायत लेकर पीड़ित 14 जून को थाने गया तो पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद 15 जून को घर से बुलाकर चोरी के आरोप में पीड़ित को ही जेल भेज दिया गया. पुलिस पर आरोप है कि आरोपियों पर कार्रवाई किये बगैर उन्हें घर जाने दिया गया और शिकायत वापस लेने का दबाव भी बनाया गया.

शनिवार को जब पीड़ित पक्ष के अन्य लोगों ने एएसपी से संपर्क किया तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...