19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'भारत में मुसलमान राह चलते परेशानी महसूस कर रहे', जमीयत वाले मौलाना...

‘भारत में मुसलमान राह चलते परेशानी महसूस कर रहे’, जमीयत वाले मौलाना महमूद असद मदनी को भी दिक्कत

Published on

किशनगंज

‘मुसलमान राह चलते परेशानी महसूस करते हैं। उन्हें कदम-कदम पर नफरत का सामना करना पड़ रहा है।’ जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने किशनगंज में रविवार को कहा। उन्होंने कहा कहा कि किसी भी सभ्य समाज के लिए इंसाफ सबसे जरूरी है। सड़कें बनाई जाएं और देश के विकास की पहल की जाए, लेकिन अगर इंसानों के बीच जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव जारी रहा, तो यह देश के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात होगा। किशनगंज के लहरा चौक पर आयोजित जमीयत उलेमा-ए-हिंद के इजलास-ए-आम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ ऐसे फैसले किए गए, जो हम अपने समाज में, विरादरी में नाफिज कर सके। यह सवाल कैफियत की है।

‘कदम-कदम पर नफरत का सामना करना पड़ रहा’
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने खुद को अंदरूनी तौर पर कमजोर कर लिया है। अफसोस की बात है कि एक खास तबके की जबरदस्ती के बाद दूसरे तबके को हाशिए पर धकेलने की कोशिश की जा रही है। ऐसा कार्य सरकार की सरपरस्ती में किया जा रहा है। यह हालत इस स्थिति तक पहुंच गए हैं कि मुसलमान राह चलते परेशानी महसूस करते हैं। उन्हें कदम-कदम पर नफरत का सामना करना पड़ रहा है। राजनीतिक लाभ के लिए देश के सौहार्द को बिगाड़ने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है, जो नहीं होना चाहिए।

‘सभी मुल्कों से अपील करेंगे कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करें’
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो बांग्लादेश ही नहीं सभी मुल्कों से यह अपील करेंगे कि अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनका सम्मान करें। कार्यक्रम में संभल में हुई हिंसा और वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर उलेमाओं ने आक्रोश व्यक्त किया और केंद्र सरकार से ऐसे मामलों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीयत उलेमा किशनगंज के अध्यक्ष मौलाना गयासुद्दीन ने की, जबकि संचालन सचिव मौलाना खालिद अनवर ने किया।

किशनगंज में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के इजलास-ए-आम
इस अवसर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी, जमीयत उलेमा बिहार के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती जावेद इकबाल, मौलाना मुफ्ती इफ्तिखार कासमी समेत देश की कई महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित थी। इन लोगों ने किशनगंज से राष्ट्रीय एकता और सभी धर्मों के बीच भाईचारे का संदेश दिया।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...