8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यनरेश टिकैत बोले- बृजभूषण को बचा रही सरकार, केंद्रीय मंत्री की भी...

नरेश टिकैत बोले- बृजभूषण को बचा रही सरकार, केंद्रीय मंत्री की भी नहीं सुनी जा रही

Published on

नई दिल्ली

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने गुरुवार एक जून 2023 को कहा कि वह अपने स्तर पर पहलवानों को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन नहीं जानते कि पांच दिन की मौहलत खत्म होने के बाद क्या होगा। उन्होंने सरकार पर बृजभूषण शरण सिंह को बचाने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि इस मामले में सरकार एक केंद्रीय मंत्री की भी नहीं सुन रही है।

मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत
बता दें कि मंगलवार, 30 मई को पहलवान जब अपने मेडल बहाने हरिद्वार गए थे तब नरेश टिकैत के समझाने पर ही उन्होंने अपना फैसला बदला था।नरेश टिकैत ने तब खिलाड़ियों से पांच दिन का समय मांगा था। इसके बाद बीकेयू ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर में महापंचायत बुलाई थी जिसमें कई राज्यों के किसाने नेता और खाप पंचायतें शामिल हुईं।

बीजेपी नेताओं से बात कर रहे हैं नरेश टिकैत
नरेश टिकैत ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘बृजभूषण शरण सिंह पर जैसे आरोप है उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। सरकार उसे बचाने में लगी हुई है। दिल्ली पुलिस भी सरकार के ही दबाव में काम कर रही है। उन्होंने तो हमारे खिलाड़ियों पर भी एफआईआर कर दी है। पहलवानों ने हमें पांच दिन का समय दिया था। पांच दिन बाद कुछ भी हो सकता है। हम बीजेपी के नेताओं से भी बात कर रहे हैं।’

नरेश टिकैत बोले- 5 दिन बाद क्या होगा नहीं पता
यह पूछने पर कि क्या सरकार से भी आपकी बातचीत चल रही है, नरेश टिकैत ने कहा, ‘हमने संजीव बालियान से भी बात की। बागपत के एमपी सत्यपाल सिंह से भी बात की। उन्होंने हमसे यही कहा कि सबकुछ ऊपर से ज्यादा ही चल रहा है। वह भी दबाव में है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘सब सरकार की तरफ से समझौता के लिए तैयार है। समझौता यही है कि उसकी (बृजभूषण सिंह) गिरफ्तारी हो। पांच दिन बाद हम क्या करेंगे, लेकिन वह लड़कियां हैं पहलवान हैं पता नहीं क्या कदम उठा लें। देश के लिए और गंभीर स्थिति पैदा हो जाएगी। हमें तो उधर से भी देखना है कि कोई ऐसा कदम न उठाए।’

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...