12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यNCP अधिवेशन: नाराज अजित पवार ने मंच छोड़ा, समर्थकों को समझाते रहे...

NCP अधिवेशन: नाराज अजित पवार ने मंच छोड़ा, समर्थकों को समझाते रहे प्रफुल्ल पटेल- वॉशरूम से आ रहे हैं

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यही वजह है कि नई दिल्ली में आयोजित अधिवेशन की मीटिंग में रविवार को खासा हंगामा हो गया. यहां पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के सामने पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की नाराजगी देखने को मिली. अजित को जब मंच पर संबोधन के लिए बुलाया गया तो वे उठकर चले गए और वापस नहीं लौटे. इस बीच, अजित समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. हालांकि, पार्टी नेता माइक से यही कहते रहे कि अजीत वॉशरूम गए हैं. जल्द लौटकर संबोधित करेंगे. अजित के इस कदम से राजनीति गलियारों में नाराजगी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.

दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने रविवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अपना 8वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया था. पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को बोलने का मौका दिया गया. उसके बाद अजित पवार को संबोधन के लिए बुलाया गया. लेकिन, वे नाराज हो गए और कार्यक्रम छोड़कर चले गए.

कार्यक्रम में अजित के समर्थन में नारेबाजी
अधिवेशन के मंच से जब अजित पवार मंच छोड़कर जाते दिखे तो उनके समर्थक नेताओं ने उनका नाम लेकर शोर करना शुरू कर दिया. तब तक अजित पवार ने मंच छोड़ दिया था. इस बीच, एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने मोर्चा संभाला और सत्र के बीच में हो रही नारेबाजी को बंद करवाया.

सुप्रिया सुले को मनाने की जिम्मेदारी दी गई
कार्यक्रम में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार भी बैठे थे. वे चुपचाप सब देखते रहे. उनके सामने ही कार्यकर्ताओं को शांत होने की अपील की गई. बाद में अजित पवार को मनाने की जिम्मेदारी सांसद सुप्रिया सुले को दी गई. वे तुरंत अजित का पीछा करते हुए निकलीं. इधर, प्रफुल्ल पटेल कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते रहे कि अजित पवार अभी वॉशरूम के लिए गए हैं. जल्द ही वापस आएंगे. लेकिन, काफी देर इंतजार के बाद भी अजित पवार नहीं लौटे और मंच पर बैठे शरद पवार को कार्यकर्ताओं के सामने फजीहत झेलनी पड़ी.

शरद पवार पीएम पद के उम्मीदवार नहीं
अधिवेशन में एनसीपी नेता प्रफुल्ल नेता ने अपने संबोधन में कहा- शरद पवार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं. ना वे इच्छुक हैं. वे पहले भी कभी प्रधानमंत्री पद के इच्छुक नहीं रहे. वर्तमान में भी इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं. राकांपा को राष्ट्रीय पहचान मिली है. आम चुनाव में अपनी भूमिका निभाएगा.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...