10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यन कांग्रेस आगे न BJP पीछे, हिमाचल में एग्जिट पोल के 'चाणक्य'...

न कांग्रेस आगे न BJP पीछे, हिमाचल में एग्जिट पोल के ‘चाणक्य’ की भविष्यवाणी जानिए

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव के एग्‍ज‍िट पोल सामने आ गए हैं। ह‍िमाचल के ज्‍यादातर एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी की सरकार बनती द‍िख रही है। हालांक‍ि न्‍यूज 24 और टुडेज चाणक्‍य के एग्‍ज‍िट पोल ने एक बार फ‍िर चौंका द‍िया है। न्‍यूज 24 और टुडेज चाणक्‍य के एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्‍कर है। यहां पर दोनों पार्टियों को 33-33 सीटें म‍िल रही है। वहीं अन्‍य के खाते में दो सीटें जाने की बात कही गई है। इसके अलावा ह‍िमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का खाता खुलता नहीं द‍िख रहा है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर के अनुमान जताए गए हैं। हालांकि, कई एग्‍ज‍िट पोल में कहा गया है कि बीजेपी को बढ़त मिल सकती है। ‘इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, कांग्रेस को 44 प्रतिशत मतों के साथ 30 से 40 सीट मिल सकती है, तो सत्तारूढ़ बीजेपी को 42 प्रतिशत मतों के साथ 24 से 34 सीट हासिल हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 35 से 40 सीट
‘इंडिया टीवी-मैट्रिज’ के चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 35 से 40 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 26 से 31 सीट पाकर एक बार फिर से विपक्ष में रहना पड़ सकता है। ‘न्यूज एक्स-जन की बात’ के एग्जिट पोल में भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। इसमें कहा गया है कि बीजेपी को 32 से 40 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 27 से 34 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

रिपब्लिक टीवी ने बीजेपी को 34 से 39 सीट दी
‘रिपब्लिक टीवी-पीमार्क’ के एग्‍ज‍िट पोल में अनुमान जताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 34 से 39 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 28 से 33 सीट हासिल हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था।

ह‍िमाचल में इस बार हुआ था रेकॉर्ड मतदान
ह‍िमाचल प्रदेश के एक चरण में हुए मतदान के दौरान कुल 75.6 प्रतिशत वोटिंग हुई थी जो क‍ि 2017 के विधानसभा चुनाव के 75.57 प्रतिशत के मुकाबले अध‍िक है। इसमें कुल महिला वोटरों में से 76.8 प्रतिशत और पुरुषों में से 72.4 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं तीसरे जेंडर का मतदान प्रतिशत 68.4 प्रतिशत था।

ह‍िमाचल में EVM से 74.6% वोटिंग
ह‍िमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग की माने तो मतदान प्रतिशत 75.6 रहा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जर‍िए से 74.6 प्रतिशत वोट पड़े थे। इसके अलावा एक प्रतिशत पोस्‍टल बैलेट से मतदान हुआ था।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...