10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में शिवाजी महाराज पर नया विवाद, बीजेपी MLC प्रसाद लाड का...

महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज पर नया विवाद, बीजेपी MLC प्रसाद लाड का दावा- कोंकण में पैदा हुए थे

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में बीजेपी एमएलसी प्रसाद लाड ने छत्रपति शिवाजी महाराज के कोंकण क्षेत्र में पैदा होने का दावा करके एक विवाद खड़ा कर दिया है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने पूछा कि क्या बीजेपी ने ऐतिहासिक शोध के लिए एक नई परिषद का गठन किया है। राउत ने पत्रकारों से कहा कि यह एक ज्ञात तथ्य है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म पुणे जिले (पश्चिमी महाराष्ट्र के) के शिवनेरी में हुआ था और उनकी मृत्यु राज्य के कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ में हुई थी।

अपनी टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे लाड ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं माफी मांगता हूं।’ उन्होंने ट्वीट किया कि कोंकण छत्रपति शिवाजी महाराज की कर्मभूमि थी।

बीजेपी एमएलसी ने कहा कि कोई यह नहीं भूल सकता कि कोंकण में ‘स्वराज्य’ के बीज बोए गए थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने अनजाने में कुछ और बोल दिया और मैंने तुरंत गलती सुधार ली थी।’ लाड ने वीडियो संदेश में इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की भी आलोचना की।

एनसीपी ने लाड का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें लाड ‘कोंकण महोत्सव’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वहां 17वीं शताब्दी के मराठा योद्धा राजा के जन्म स्थान पर टिप्पणी की थी। शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने कहा कि बीजेपी को इतिहास के बारे में दूसरों को उपदेश देने के बजाय अपने ही विधायकों को इस संबंध में ज्ञान देना चाहिए।

पिछले महीने, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पुराने जमाने का प्रतीक कहकर एक विवाद खड़ा कर दिया था, इस टिप्पणी को मराठा राजा और राज्य का ‘‘अपमान’’ बताया गया था। राज्य के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा को भी शिवाजी महाराज पर अपनी हालिया टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...