18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यनए मुल्ला हैं...भारत जोड़ो यात्रा पर हिमंत के पाक बयान से भड़के...

नए मुल्ला हैं…भारत जोड़ो यात्रा पर हिमंत के पाक बयान से भड़के भूपेश बघेल

Published on

चेन्नै

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सियासत तेज हो गई है। वाकयुद्ध छिड़ गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर उनकी टिप्पणी की, जिसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय का दौरा करने के बाद जहर उगल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा से तिलमिला गई है। वह (हिमंत बिस्वा सरमा) नए मुल्ला हैं ज्यादा प्याज खाएंगे ही।

भूपेश बघेल ने कहा कि यही भाजपा के लोग हैं जो मुसलमान को पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं और उस देश को भारत में मिलाने की बात करते हैं। किसको मूर्ख बना रहे हैं? उन्होंने कहा कि वह जहर उगल रहे हैं। उन्होंने आरएसएस कार्यालय का दौरा किया होगा और ‘अखंड भारत का नक्शा’ देखा होगा। भाजपा कहती है कि मुसलमानों को पाकिस्तान भेजा जाए और देश को ‘अखंड भारत’ के लिए विलय किया जाए। उन्हें भेजने और बाद में मर्ज करने का क्या मतलब है?

हिमंत बिस्व सरमा ने साधा था निशाना
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर चुटकी ली थी। उन्होंने कहा था कि भारत तो पहले से ही एक है। पार्टी को पाकिस्तान में यह अभियान चलाना चाहिए ताकि पाकिस्तान को भारत से मिलाया जा सके। भारत पहले ही जुड़ा और एकजुट है। सरमा ने कहा कि 1947 में भारत का बंटवारा हो गया था और भारत जोड़ो यात्रा को भारत में शुरू करने का कोई फायदा नहीं है।

‘कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक’
भारत जोड़ो यात्रा पर आगे बघेल ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, लोगों की पीड़ा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। नफरत फैलाने के प्रयास किए जाएंगे। आगामी 2024 के चुनावों में नरेंद्र मोदी सरकार को टक्कर देने के लिए कांग्रेस के मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।

150 दिनों तक चलेगी यात्रा
राहुल गांधी ने तमिलनाडु से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। यह लगभग 150 दिनों तक चलेगी, इस दौरान कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3570 किलोमीटर की यात्रा होगी। पार्टी ने यह भी साफ किया है कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी किसी होटल में नहीं रुकेंगे बल्कि पूरी यात्रा को साधारण तरीके से पूरा करेंगे।

कंटेनर में रहेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी अगले 150 दिनों तक कंटेनर में रहने वाले हैं। कुछ कंटेनरों में स्लीपिंग बेड, शौचालय और एयर-कंडीशनर भी लगाए गए हैं। यात्रा के दौरान कई क्षेत्रों में तापमान और वातावरण में अंतर होगा। स्थान परिवर्तन के साथ भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए व्यवस्था की गई है। यात्रा मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश सहित 12 राज्यों से होकर आगे बढ़ेगी, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...