6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट, एक्शन में...

ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट, एक्शन में आया WHO

Published on

नई दिल्ली,

ब्रिटेन में एक बार फिर कोरोना वायरस ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. वहां एक नए ईजी.5.1, जिसे एरिस का उपनाम दिया गया है, ने स्वास्थ्य अधिकारियों को चिंता से भर दिया है. EG.5.1 वैरिएंट ओमिक्रॉन से पैदा हुआ है. इसे पिछले महीने यूनाइटेड किंगडम में पहली बार डिटेक्ट किया गया था और तब से हर दिन इसके नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने इंग्लैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह नया वैरिएंट ईजी.5.1 को पहली बार जून में डिटेक्ट किया गया था और अब यह देश में तेजी से फैल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) ने बताया है कि ईजी.5.1 सात नए कोविड केस में एक का कारण बन रहा है. अंतर्राष्ट्र्यी स्तर पर विशेषकर एशिया में बढ़ते मामलों के कारण ब्रिटेन में इसके मामले बढ़ने के बाद 31 जुलाई को इसे एक नए वेरिएंट के रूप में क्लासिफाई किया गया था.

नए वैरिएंट पर हेल्थ एजेंसी अलर्ट
यूकेएचएसए ने कहा कि EG.5.1 वैरिएंट से हमें कितना खतरा हो सकता है इसका संकेत हमें तीन जुलाई 2023 को होराइजन स्कैनिंग के दौरान ही मिल गया था. तब से ही हमने इसकी हर एक गतिविधि पर निगाह बनानी शुरू कर दी थी. यूके डेटा में जीनोम की बढ़ती संख्या और सभी देशों में इसकी बढ़ती रफ्तार की वजह से इसे बाद में 31 जुलाई 2023 को मॉनिटरिंग सिग्नल से बढ़ाकर वैरिएंट V-23JUL-01 कर दिया गया था. इसका नामांकरण करने से हमें इसके लक्षणों और प्रभावों के विस्तृत अध्ययन में मदद मिली है.

यूकेएचएसए के रेस्पिरेटरी डेटामार्ट सिस्टम के जरिए रिपोर्ट किए गए 4,396 सांस के नमूनों में से 5.4 प्रतिशत को कोविड-19 बताया गया जबकि पिछली रिपोर्ट में यह आंकड़ा 4,403 में से 3.7 प्रतिशत था.

नए वैरिएंट से बढ़ रहे केस
यूकेएचएसए के टीकाकरण प्रमुख डॉ. मैरी रामसे ने कहा कि हमें इस सप्ताह की रिपोर्ट में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखने को मिली है. डॉ मैरी रामसे ने कहा, ”हम इस हफ्ते की रिपोर्ट में COVID-19 मामलों में वृद्धि देख रहे हैं. हमने अधिकांश आयु वर्ग के लोगों को विशेषकर बुजुर्गों की अस्पताल में आने की संख्या में थोड़ी वृद्धि देखी है. हालांकि अभी मरीजों की भर्ती होने की रफ्तार कम है और हमें फिलहाल आईसीयू में मरीजों के भर्ती होने की भी अंदेशा नहीं दिख रहा. हम सभी चीजों पर बारीकी से निगरानी रखेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, ”नियमित और पूरी तरह से हाथ धोने से आपको COVID-19 और अन्य बग और वायरस से बचाने में मदद मिलती है. यदि आपमें श्वसन संबंधी बीमारी के लक्षण हैं, तो हम जहां संभव हो दूसरों से दूर रहने की सलाह देते हैं.”विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने EG.5.1 वैरिएंट पर दो हफ्ते पहले ही नजर रखना शुरू कर दिया था. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस ने यह भी बताया था कि लोग टीकों की वजह से काफी सुरक्षित हैं, लेकिन किसी भी देश को कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई और सतर्कता में कमी नहीं लानी चाहिए.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...