11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यनिशांत हमारे बड़े भाई हैं, जितनी जल्दी हो वह राजनीति में आएं...

निशांत हमारे बड़े भाई हैं, जितनी जल्दी हो वह राजनीति में आएं वरना बीजेपी जेडीयू को खा जाएगी: तेजस्वी यादव

Published on

पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में लॉन्चिंग की अटकलों पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी बात रखी है। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पटना में कहा कि निशांत हमारे भाई हैं। उनका आदर है, सम्मान है। हम तो चाहेंगे कि वह जल्दी राजनीति में आ जाएं। नहीं तो भाजपा खा जाएगी जदयू को। जदयू शरद यादव की बनाई हुई पार्टी है। निशांत जी को जल्दी आना चाहिए और कमान संभालना चाहिए।

जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या निशांत राजनीति में आ जाएंगे तो क्या पार्टी बची रह जाएगी? इसपर तेजस्वी ने कहा कि कुछ संभावनाएं तो बनी रहेगी। शायद बच जाए। वो तो देखना होगा निशांत पार्टी के लिए कैसा काम करेंगे। हम लोग भी राजनीति में आए तो हमारे माता-पिता या परिवार के लोगों ने कभी नहीं कहा कि राजनीति में आ जाओ। जरूरत हुई बिहार के लोगों को, हमारे वोटर्स को, हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें राजनीति में आना चाहिए।

बीजेपी के शपथ लेने वाले मंत्रियों पर तेजस्वी ने उठाए सवाल
पिछले दिनों बिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी की तरफ से मंत्री बनने वाले नेताओं के बैकग्राउंड को लेकर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘जो भी लोग भाजपा की तरफ से मंत्रिमंडल में गए हैं। उनके बैकग्राउंड को भी जरा चेक कर लिया जाए। कितने केस मुकदमे इन लोगों पर हैं। खैर इसपर हम ज्यादा टिका टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, यह उनका अधिकार है। लेकिन यह बात तय है कि मुख्यमंत्री का यह अंतिम ही मंत्रिमंडल विस्तार है। इसके बाद तो एनडीए की सरकार जाने वाली है। 2025 में एनडीए खत्म होने वाली है।’

तेजस्वी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री बिल्कुल थके हुए हैं। जनता से पूरी तरह कट चुके हैं। कुछ चुनिंदा अफसरों से घिरे रहते हैं। उनकी विश्वसनीयता लगातार गिर रही है। बिहार की जनता अब खटारा गाड़ी से ऊब चुकी है, अब नई गाड़ी चाह रही है। नीतीश कुमार को बिहार की जनता मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहती थी। वह परिस्थिति के मुख्यमंत्री हैं। बिहार की जनता ने तो सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी को बनाई थी। जेडीयू को तो तीसरे नंबर की पार्टी है, वह तो जोड़ तोड़ से सरकार बनाए हुए हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...