9.8 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यबिहार में नीतीश सरकार ने पास किया बहुमत का टेस्ट, पक्ष में...

बिहार में नीतीश सरकार ने पास किया बहुमत का टेस्ट, पक्ष में 129 वोट, विपक्ष ‘शून्य’

Published on

पटना

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट को नीतीश सरकार पास कर गई। ध्वनिमत से सरकार की जीत हुई। पक्ष में 129 और विपक्ष में कोई वोट नहीं पड़ा। नीतीश कुमार ने डिप्टी स्पीकर से कहा कि वोटिंग भी करा लिया जाए। हमने सदन में विश्वास मत का प्रस्ताव रखा, जिसपर विभिन्न नेताओं ने अपनी राय रखी है। सीएम जैसे ही बोलना शुरू किए विपक्षी दल हंगामा करने लगे। इसपर नीतीश कुमार ने कहा कि अगर नहीं सुनना चाहते हैं तो सीधे वोटिंग करा दिया जाए। हम सबकी बात सुने हैं। हमको 2005 से काम करने का मौका मिला। उससे पहले इनके (तेजस्वी यादव) पिताजी और माताजी (लालू यादव और राबड़ी देवी) को सरकार चलाने का मौका मिला। याद कीजिए कहीं कोई रोड था क्या, कोई शाम के बाद घर से निकल पाता था क्या?

सदन में नीतीश सरकार को मिले 129 वोट
बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े। जबकि, विपक्ष को शून्य वोट मिले। जैसे ही वोटिंग शुरू हुई विपक्ष के सदस्य वाकआउट कर गए। मगर वोटिंग के प्रॉसेस को पूरा किया गया। बहस के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि ये मुस्लिम की बात करते हैं, आए दिन हिंदू-मुस्लिम का विवाद होता था। हमने हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा बंद कराया। जो 15 साल में मुस्लिमों को न्याय नहीं मिला, हमने आने के बाद कार्रवाई की। कितना डेवलपमेंट हुआ है।

नीतीश सरकार को बहुमत से 7 वोट ज्यादा मिले
बहस केस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि जो हम लोगों के पक्ष में हैं उनका भी वोट ले लीजिए और विपक्ष में हैं उनका भी वोट ले लीजिए। इस पर डिप्टी स्पीकर ने हां, ना करा के ध्वनिमत से बहुमत पास कराने की घोषणा कर दी। विपक्ष के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए। मगर, बाद में वोटिंग हुई। जिसमें नीतीश सरकार को 129 वोट मिले। बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 का है।

‘बिहार की जनता को सच्चाई पता चल सके’
बहुमत परीक्षण के दौरान बिहार विधानसभा के स्पीकर ने हां और ना कराके ध्वनिमत से बहुमत पास कर दी। इसी के साथ तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्ष के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए। फिर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों सदस्यों की गिनती कराई जाए, ताकि बिहार की जनता को सच्चाई पता चल सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...