11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'अब अल्टीमेटम नहीं, समय से पहले बिहार छोड़ो', पहलगाम हमले को लेकर...

‘अब अल्टीमेटम नहीं, समय से पहले बिहार छोड़ो’, पहलगाम हमले को लेकर नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Published on

पटना

बिहार सरकार ने शनिवार को कहा कि हाल के दिनों में राज्य में अल्पकालिक वीजा पर आये सभी पाकिस्तानी नागरिक 27 अप्रैल की तय समय सीमा से पहले ही लौट गये हैं।राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार के विभिन्न जिलों में यात्रा वीजा और पर्यटन वीजा पर आए कुल 19 पाकिस्तानी नागरिक 25 अप्रैल या उससे पहले राज्य छोड़ कर चले गए। यह विवरण उन पाकिस्तानी नागरिकों से संबंधित है जो जनवरी 2025 के बाद विभिन्न श्रेणी के वीजा पर राज्य में आये थे। पहलगाम हमले के बाद बिहार सरकार ने भी अपना रुख सख्त कर लिया है।

तय समय से पहले बिहार और भारत छोड़ो- सरकार
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया, ‘जिलों से सूचना मिली है कि राज्य में अब कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं है जो वापस लौटने वाला हो। केवल वे पाकिस्तानी नागरिक ही राज्य में रह रहे हैं जो चिकित्सा वीजा और दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) पर आए हैं। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी चिकित्सा वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होगा।’

पटना में एक पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मुकदमा
इस बीच, पटना पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर दावा किया, ‘पटना में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिक महिलाएं हैं। 24 महिला पाकिस्तानी नागरिक एलटीवी पर रह रही हैं, जबकि तीन ने भारतीय नागरिकता लेने के लिए अपने पासपोर्ट जमा करा दिए हैं। पटना पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसके खिलाफ यहां मुकदमा चल रहा है।ट

27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे वीजा
केंद्र के फैसले के मुताबिक भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा अल्पकालिक वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी चिकित्सा वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...