10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यअतीक के शूटर कहीं खुद न हो जाएं शूट! पेशी पर कितनी...

अतीक के शूटर कहीं खुद न हो जाएं शूट! पेशी पर कितनी डरी हुई थी पुलिस, देखिए जरा

Published on

प्रयागराज

पुलिस कस्टडी में पूर्व सांसद अतीक अहमद की हत्या के बाद से पुलिस अब पहले से ज्यादा अलर्ट हो गई है। इसकी एक झलक तब देखने को मिली जब अतीक और अशरफ को गोली मारने वाले आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में तीनों आरोपियों को पेशी पर ले जाते समय भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। आरोपियों को कोई गोली न मार दे, इसके लिए पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेर रखा था। इतना ही नहीं, उन्हें किसी भी तरह के हमले से बचाने के लिए शील्ड भी लगा रखे थे। इस दौरान पुलिसकर्मी तीनों आरोपियों को लेकर भागती भी नजर आई।

दरअसल, बीते दिनों प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मीडिया के कैमरे के सामने अतीक के सिर पर बंदूक सटाकर गोली मारी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरा देश सन्न रह गया था। पुलिस की सुरक्षा को भेदकर हत्यारों ने अतीक और अशरफ को निशाना बनाया था। इस दौरान पुलिस की ओर से हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई न करने पर काफी आलोचना हुई थी।

अतीक और अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में हत्या होने के बाद से अब प्रयागराज पुलिस काफी सतर्क है। बुधवार को मामले के तीनों आरोपियों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रही। अतीक की हत्या के बाद माफिया के चाहने वालों के निशाने पर आरोपी हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटेलिजेंस की ओर से भी तीनों आरोपियों पर हमले की सूचना दी गई है। ऐसे में किसी बदले की कार्रवाई के तहत उन्हें कोई गोली न मार दे, इसलिए पुलिस शील्ड लगाकर उन्हें बचाती नजर आई।

इतना ही नहीं, कोर्ट में भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है। सीजेएम कोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के अलावा आरएएफ की तैनाती भी की गई है। कोर्ट के भीतर इस केस से जुड़े वकीलों के अलावा किसी अन्य वकील के प्रवेश पर भी पाबंदी लगाई गई है। पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की 7 दिन की रिमांड मांगी है। जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। थोड़ी देर में फैसले का ऐलान हो सकता है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...