8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यनोएडा: जलवायु विहार में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिरी, 4 की मौत, मलबे...

नोएडा: जलवायु विहार में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिरी, 4 की मौत, मलबे में दबे कई लोग

Published on

नोएडा

नोएडा की एक सोसायटी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के सेक्टर 21 में एक दीवार गिर जाने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। नोएडा में हुए हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं डीएम ने पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

नोएडा के डीएम सुहास एल. वाई. ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया, ‘सेक्टर 21 जलवायु विहार के पास ड्रेनेज रिपेयर के काम के लिए नोएडा अथॉरिटी ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था। हमें यहां के लोगों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर दीवार की ईंट को हटा रहे थे। पूरी दीवार ढह गई, जिसकी जांच की जाएगी। घायलों को जिला हॉस्पिटल और कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 4 लोगों की मौत हो गई।’

जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। नोएडा प्रशासन, पुलिस विभाग मौके पर मौजूद है। बचाव कार्य जारी है। डीएम सुहास ने बताया कि घायलों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। घटनास्थल की जांच भी हो रही है।

CM योगी ने जनपद गौतमबुद्धनगर में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

 

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...