21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeनोरा फतेही ने जैकलीन पर ठोका मुकदमा, बोलीं- महाठग सुकेश संग जबरन...

नोरा फतेही ने जैकलीन पर ठोका मुकदमा, बोलीं- महाठग सुकेश संग जबरन जोड़ा मेरा नाम

Published on

सुकेश चंद्रशेखर से जुडे़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया मोड़ आया है. बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेस इस केस की वजह से आमने सामने खड़ी हो गई हैं. नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में जैकलीन फर्नांडिस और कई मीडिया कंपनियों के खिलाफ मानहानि केस किया है.

नोरा का जैकलीन के खिलाफ एक्शन
नोरा फतेही का आरोप है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरन इस्तेमाल किया गया है. एक्ट्रेस का कहना है कि सुकेश से उनका कोई सीधा संपर्क नहीं था. वो सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए सुकेश को जानती थीं. नोरा ने सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट्स लेने का खंडन किया है. नोरा का कहना है कि मीडिया ट्रायल की वजह से उनकी रेप्यूटेशन को ठेस पहुंची है.

नोरा ने लिए थे महाठग सुकेश से महंगे गिफ्ट्स?
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के निशाने पर जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही दोनों हैं. इस केस की तहकीकात के लिए ED दोनों ही एक्ट्रेसेस से कई बार पूछताछ कर चुकी है. नोरा फतेही पर भी सुकेश चंद्रशेखर से महंगे तोहफे लेने का आरोप है. हाालांकि नोरा ने हर बार पूछताछ में इन आरोपों को गलत ही बताया है. कहा गया कि सुकेश ने नोरा फतेही के जीजा बॉबी को 65 लाख की BMW कार गिफ्ट की थी. जांच में सामने आया था कि सुकेश ने BMW कार ऑफर जरूर की थी. मगर एक्ट्रेस ने ये कार लेने से मना कर दिया था. नोरा को शुरुआत से इस डील पर शक था. सुकेश लगातार नोरा को फोन कर रहा था. जिसके बाद नोरा ने सुकेश का नंबर ब्लॉक कर दिया था.

नोरा की कैसे हुई थी महाठग से मुलाकात?
नोरा ने ईडी को जांच में बताया था कि उनकी मुलाकात एक इवेंट में सुकेश की पत्नी लीना से हुई थी. लीना ने नोरा को गुच्ची का बैग और आईफोन दिया. लीना ने नोरा को बताया था कि उनके पति सुकेश एक्ट्रेस के फैन हैं. लीना ने सुकेश और नोरा की फोन पर बात कराई थी. जहां सुकेश ने नोरा का फैन होने की बात कही. फिर लीना ने बताया कि सुकेश टोकन के रूप में नोरा को BMW देने वाला है. नोरा को बाद में BMW कार को लेकर फोन आया.

उस कार की डील के लिए शेखर नाम के शख्स का फोन आया. नोरा ने अपने रिश्तेदार बॉबी को डील करने की बात कही. बॉबी को कहा कि शेखर को BMW के लिए मना कर दे. बॉबी ने फिर शेखर को बताया कि नोरा को कार नहीं चाहिए. तब शेखर ने बॉबी को BMW का ऑफर दिया. बाद में दूसरी डीलिंग क तहत BMW ली गई जो बॉबी के नाम पर रजिस्टर्ड है.

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...