20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस पहुंचे उत्तर कोरिया के सैनिक, हमारे पास सबूत... अमेरिकी रक्षा मंत्री...

रूस पहुंचे उत्तर कोरिया के सैनिक, हमारे पास सबूत… अमेरिकी रक्षा मंत्री के दावे से हड़कंप, यूक्रेन की जंग कराएगी तीसरा विश्वयुद्ध?

Published on

सियोल

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि इस बात के सबूत हैं कि उत्तर कोरिया ने अपने सैनिक रूस भेजे हैं। वहीं दूसरी ओर दक्षिण कोरिया के खुफिया प्रमुख ने सांसदों को बताया कि उत्तर कोरिया के तीन हजार सैनिक रूस में हैं, जिन्हें यूक्रेन के युद्धक्षेत्रों में तैनात किए जाने से पहले ड्रोन और अन्य उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ समाचार पत्र की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो के अनुसार ऑस्टिन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘वे वास्तव में क्या कर रहे हैं? यह देखना बाकी है। ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें हमें सुलझाने की जरूरत है।’

उन्होंने कहा कि यदि रूस की ओर से सेना यूक्रेन युद्ध में शामिल होती है तो यह ‘एक बहुत ही गंभीर मुद्दा’ होगा और इसका यूरोप और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर प्रभाव पड़ेगा। दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी ने सबसे पहले यह रिपोर्ट सार्वजनिक की थी कि रूसी नौसेना पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया के 1,500 विशेष सैनिकों को रूस ले गई है जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि उनकी सरकार के पास खुफिया जानकारी है कि 10,000 उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूसी सेना में शामिल करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पहले उत्तर कोरिया की ओर से सेना भेजे जाने की औपचारिक पुष्टि नहीं की थी लेकिन उन्होंने इस तरह के घटनाक्रम को लेकर खतरे की चेतावनी दी है। रूस और उत्तर कोरिया ने अब तक सैन्य गतिविधियों से इनकार किया है। दक्षिण कोरिया के खुफिया प्रमुख चो ताए-योंग ने सांसदों को बताया कि लगभग तीन हजार उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस भेजा गया है जो यूक्रेन के खिलाफ युद्धक्षेत्रों में तैनात होने से पहले ड्रोन और अन्य उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

रूस भेजे गए 1500 सैनिक
संसदीय समिति की बैठक में राष्ट्रीय खुफिया सेवा (NIS) के निदेशक चो ताए-योंग ने कहा कि 1,500 और उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस भेजा गया है जो वहां पहले से मौजूद अपने देश के 1,500 सैनिकों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। बैठक में शामिल हुए सांसद पार्क सनवॉन ने यह जानकारी दी।

ट्रेनिंग ले रहे सैनिक
पार्क ने चो के हवाले से कहा कि एनआईएस ने हाल में अनुमान जताया था कि 1500 सैनिक अक्टूबर की शुरुआत में ही रूस पहुंच गए थे। पार्क के अनुसार चो ने सांसदों को यह भी बताया कि उनकी एजेंसी का आकलन है कि उत्तर कोरिया का लक्ष्य दिसंबर तक अपने 10 हजार सैनिकों को रूस में तैनात करना है।

पार्क ने चो का हवाला देते हुए कहा कि रूस भेजे गए 3,000 उत्तर कोरियाई सैनिकों को विभाजित करके कई सैन्य ठिकानों पर भेजा गया है जहां वे प्रशिक्षण ले रहे हैं। पार्क के अनुसार चो ने सांसदों से कहा कि NIS का मानना है कि उन्हें अभी तक युद्ध में तैनात नहीं किया गया है। पार्क के साथ मौजूद सांसद ली सियोंग क्वेउन ने कहा कि NIS ने पाया कि रूसी सेना अब उत्तर कोरियाई सैनिकों को ड्रोन जैसे सैन्य उपकरणों का इस्तेमाल करना सिखा रही है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...