3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यनवरात्रि के व्रत का पारण भी नहीं करने दिया... हरिशंकर तिवारी के...

नवरात्रि के व्रत का पारण भी नहीं करने दिया… हरिशंकर तिवारी के बड़े बेटे कुशल बोले- ED को 1 कागज तक नहीं मिला

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ने की खबर से हड़कंप मच गया। प्रवर्तन दल की टीम द्वारा सुबह 6 बजे पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के आवास पर छापा मारा और 8 घंटे की कार्रवाई के दौरान पूरा घर कंगाल डाला। छापेमारी को लेकर विनय तिवारी के बड़े भाई कुशल तिवारी का कहना है कि यह वर्तमान सरकार द्वारा जानबूझकर हमें प्रताड़ित किए जाने की साजिश है। इसके अलावा और कुछ नहीं। विनय को लखनऊ आवास से गिरफ्तार भी किया गया है।

पूर्व बाहुबली नेता और कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत पंडित हरिशंकर तिवारी के जटाशंकर चौराहे स्थित आवास पर सुबह 6 बजे ईडी की टीम पहुंची और छापामारी की कार्रवाई शुरू कर दी। यह देख वहां हड़कंप मच गया। पूरे 8 घंटे चली कार्रवाई में टीम ने कई दस्तावेज जुटाए हैं। इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद और सपा नेता भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि यह वर्तमान सरकार द्वारा हमारे खिलाफ प्रताड़ना की साजिश की जा रही है।

अभी नवरात्र बीता ही है हम लोग व्रत थे। पारण भी नहीं हो पाया था कि विभाग की टीम आ पहुंची। सुबह 6 बजे से अब तक दिन के 12 बज चुके हैं। पूरे 8 घंटे का समय बीत चुका है। हम लोगों ने इस दौरान अन्न जल भी ग्रहण नहीं किया था। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान यहां से एक भी कागज नहीं मिला। जबकि बैंक के लोग भी मौजूद थे। इसके पहले भी इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है।

अभी तक कोई सबूत नहीं मिल पाया, बावजूद हमें नाहक परेशान किया जा रहा है। यह कहीं ना कहीं जानबूझकर प्रताड़ित किए जाने की करवाई है। जिसे वर्तमान सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभी नोटिस मिला था। उसका सम्मान करते हुए अपनी बाउंड्री तोड़कर अंदर कर रहे थे। काम चल ही रहा था कि कार्रवाई शुरू हो गई। सारे मजदूर और मिस्त्री वापस लौट चुके हैं। हम लोग सरकारी विभाग के लोगों का सम्मान करने वाले लोग हैं।

बता दे की वर्ष 2012 से 2020 के दौरान गंगोत्री इंटरप्राइजेज और उसकी सहयोगी फर्मों को बैंकों द्वारा सीसी लिमिट के तहत करोड़ों रुपए लोन पर दिए गए थे। आरोप है कि इसकी एवज में उक्त फर्मो द्वारा कई प्रॉपर्टीज खरीदी गई थीं। लेकिन बैंक का 754 करोड़ रुपया वापस नहीं लौटाया गया। इसको लेकर बैंक ऑफ़ इंडिया सहित कई अन्य बैंकों ने गंगोत्री फर्म के खिलाफ सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी।

तब से कुल 3 बार विनय शंकर तिवारी के गोरखपुर, नोएडा और लखनऊ स्थित आवास और ऑफिसों पर ईडी का छापा पड़ चुका है। पूर्व में ईडी द्वारा लगभग 103 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त भी की गई थी। इस मामले में विनय शंकर तिवारी, पत्नी रीता तिवारी सहित उनके कई सहयोगियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...