9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल का हर हमला सटीक नहीं... IDF के ही Videos से खुलासा,...

इजरायल का हर हमला सटीक नहीं… IDF के ही Videos से खुलासा, मारे जा रहे सैकड़ों आम लोग

Published on

नई दिल्ली,

इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने पिछले एक साल में अपने हमलों के कई वीडियो जारी किए हैं. जमीनी और हवाई, दोनों तरह के हमले. खासतौर से एयरस्ट्राइक. जिसमें विमान, जेट, हेलिकॉप्टर या ड्रोन से बम और मिसाइलें गिराई जा रही हैं. ये हथियार गिरते हैं, तेज धमाका होता है. इमारत के चारों तरफ धुआं ही धुआं.

इन वीडियो से ही पता लगता है कि हर हमला सटीक नहीं है. उससे सिर्फ हमास और हिज्बुल्लाह के लड़ाके या आतंकी ही नहीं मारे जा रहे बल्कि आम इंसान ज्यादा नुकसान झेल रहे हैं. सबूत बताते हैं कि आम नागरिकों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. ब्रिटिश वॉर मॉनिटर एयरवार्स ने बताया कि पिछले साल जंग के पहले महीने में जितने इजरायली हमले के वीडियो जारी हुए. उससे उनकी सटीकता पर कन्फ्यूजन होता है.

एयरवार्स ने 17 घटनाओं के वीडियो देखे. जो कि इजरायली हमले के वीडियो का मात्र एक फीसदी हिस्सा है. इन सभी वीडियो में हमले की सटीकता गड़बड़ है. इन्हीं 17 वीडियो में इजरायल ने जिन हमलों का दावा किया है उसमें 400 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए. इसमें 200 बच्चे भी शामिल हैं.

IDF ऐसी घटनाओं का ब्लैक एंड वाइट वीडियो रिलीज करता है. वह भी ग्रेनी यानी धुंधला. ताकि पता ही न चले कि हमला सटीक हुआ है या नहीं. इन वीडियो में हमास को टारगेट किया गया था. एक उदाहरण है Al-Taj Tower पर 25 अक्तूबर 2023 में एयरस्ट्राइक का. सिर्फ इसी एक हमले में 101 लोग मारे गए. जिसमें 44 तो बच्चे थे. 37 महिलाएं थीं. इजरायल का दावा था कि इस टावर के आसपास और नीचे हमास की सुरंगे थीं. उन्हें खत्म करने के लिए हमला किया गया. लेकिन इसका सबूत नहीं दिया गया. न ही कोई पहले से हमले की वॉर्निंग जारी की गई.

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...