15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'हमारे नेता के आगे अब दिल्ली भी नतमस्तक...', शिवराज चौहान के बेटे...

‘हमारे नेता के आगे अब दिल्ली भी नतमस्तक…’, शिवराज चौहान के बेटे कार्तिकेय का बयान, कांग्रेस ने घेरा

Published on

भोपाल ,

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान का सीहोर के एक कार्यक्रम में दिया बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इसमें कार्तिकेय अपने पिता का गुणगान करते सुने जा रहे हैं. वह कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद ‘पूरी दिल्ली उनके पिता के सामने नतमस्तक है’. कार्तिकेय सिंह ने शुक्रवार को सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भेरुंडा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए यह बयान दिया था.

उनकी इस टिप्पणी का वीडियो अलग-अलग पार्टियों के नेता शेयर कर रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की. वहीं, बीजेपी ने राज्य की सभी 29 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया. एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्तिकेय के इस बयान पर तंज कसते हुए कहा कि इसका मतलब है कि दिल्ली डरी हुई है और पार्टी के अंदर असंतोष है.

कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि बुधनी की जनता ने अद्भुत संदेश देने का काम किया है. उन्होंने कहा, ‘दुनिया ने हमारी बहुत परीक्षा ली है. मैं आपमें, मुझमें और केंद्रीय मंत्री शिवराज जी में कोई फर्क नहीं देखता हूं. हम सब अनेक जिस्म और एक जान हैं. मैं अभी दिल्ली में रहकर लौटा हूं. पहले भी, हमारे नेता (चौहान) मुख्यमंत्री के रूप में लोकप्रिय थे. लेकिन, अब मुख्यमंत्री नहीं रहे तो और लोकप्रिय हो गए हैं. इतनी प्रचंड जीत के बाद गए हैं तो पूरी दिल्ली भी नतमस्तक है. पूरी दिल्ली आज उनको पहचानती है, सम्मान करती है’.

कार्तिकेय ने कहा, ‘दिल्ली ही नहीं, देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बड़े नेताओं की गिनती की जाती है तो उनमें हमारे नेता शिवराज सिंह चौहान की गिनती होती है. 2023 के चुनाव में कई उंगलियां उठीं. कहा गया कि सरकार बनाना मुश्किल है, लेकिन उन्होंने ऐसे विपक्षी और बुद्धिजीवियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया’. अमेरिका के पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कार्तिकेय सिंह ने चुनाव में अपने पिता का समर्थन करने वाले बुधनी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘कहा जाता है कि हर सफल आदमी के पीछे एक महिला होती है…लेकिन मैं कहूंगा कि एक नेता की सफलता के पीछे एक महिला के साथ-साथ उसके क्षेत्र के लोग भी होते हैं’.

कार्तिकेय सिंह के बयान पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘शिवराज जी के युवराज कह रहे हैं कि दिल्ली डर रही है! यह 100% सच है! क्योंकि, देश भी डरे हुए तानाशाह को गौर से देख रहा है. डर पार्टी के अंदर असहमति की आवाज का! डर बड़े नेताओं की बगावत का! डर गठबंधन के प्रबंधन का! डर समर्थन की सरकार के गिरने का! डर टिकी हुई कुर्सी के हिलते हुए पांवों का! टीम बीजेपी यह मत सोचिए कि शिवराज जी की विरासत में कोई बच्चा है! लेकिन, यह जरूर देखिए कि यह डर अच्छा है!’

विदिशा लोकसभा सीट 8.20 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीतने के बाद, शिवराज सिंह चौहान को मोदी 3.0 कैबिनेट में कृषि मंत्री बनाया गया है. विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद, चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. संभावना है कि बुधनी के लिए उपचुनाव जल्द ही घोषित किया जाएगा और कार्तिकेय सिंह, शिवराज सिंह चौहान के बेटे होने के नाते, उम्मीदवार के रूप में भाजपा के लिए स्वाभाविक पसंद माने जा रहे हैं.

 

Latest articles

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: श्रमिकों को समर्पित होगा 1 मई का दिन, सीएम मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुई कैबिनेट बैठक...

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय डिपोर्ट, 11 पंजाब के, सीएम भगवंत मान बोले- दिल्ली जाकर करेंगे रिसीव

चंडीगढ़/दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए जा रहे 15 भारतीय नागरिक आज रात दिल्ली पहुंचेंगे।...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...