22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'NTPC प्रोजेक्ट ने जोशीमठ का दिल चीर दिया', उमा भारती ने उठाए...

‘NTPC प्रोजेक्ट ने जोशीमठ का दिल चीर दिया’, उमा भारती ने उठाए सवाल

Published on

जोशीमठ,

जोशीमठ में धंसती जमीन अब राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है. वहां पहुंचकर कई बड़े नेता और अधिकारी क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और स्थानी लोगों को उचित कदम उठाए जाने की भरोसा भी दे रहे हैं. स्थानीय प्रशासन वहां से लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के साथ ही खतरनाक इमारतों को गिराने का भी काम कर रहा है. इन सब के बीच मंगलवार को मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती खुद जोशीमठ पहुंचीं.

उमा भारती ने जोशीमठ पहुंचकर आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि हमने 2017 में ही कह दिया था कि ऐसे प्रोजेक्ट हिमालय के लिए अपूर्णाय क्षति हैं. उमा भारती ने कहा कि उस वक्त भी हमारी ही सरकार में कुछ अधिकारी इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने की जिद पर अड़े हुए थे. उमा भारती ने कहा कि यहां कई एक्सपर्ट्स आएंगे और अलग-अलग राय देंगे.

‘निर्माण कार्यों पर लगे रोक’
हिमालय क्षेत्र में पॉवर प्रोजेक्ट को क्यों जारी रखा गया? इस सवाल पर उमा भारती ने कहा कि मैंने एक्सपर्ट्स के ओपिनियन के साथ इस मुद्दे पर पहले भी कहा था. लेकिन बाद में एक और एक्सपर्ट का ओपिनियन आ गया और इसलिए यह प्रोजेक्ट जारी रखा गया. उमा भारती ने कहा कि पहले के समय में भी ऐसा हुआ है कि प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है. उमा भारती ने पुराना उदाहरण दिया कि हरीश रावत जी के समय में भी एक प्रोजेक्ट को रोका गया था और सरकार ने 1500 करोड़ का नुकसान उठाया था. उमा भारती ने कहा कि अब भी समय है कि ऐसे प्रोजेक्ट को रोक दिया जाए. इस उत्तराखंड को देव भूमि ही समझा जाए.

उत्तराखंड की मौजूदा धामी सरकार की तारीफ करते हुए उमा भारती ने कहा कि यहां जो संकट आना था आ चुका है. अब धामी जी की सरकार में उत्तराखंड में कोई संकट नहीं आना है.

‘NTPC की योजनाओं ने जोशीमठ के दिल को चीर दिया’
उमा भारती ने कहा कि पीएमओ ने त्रिवेंद रावत सरकार को तब फटकार भी लगाई थी क्योंकि वह लोग इन प्रोजेक्ट्स के लिए जिद कर रहे थे. जिम्मेदारी और जवाबदेही के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि NTPC की योजनाएं जोशीमठ के दिल को नीचे से चीर गई हैं. क्या इस मुद्दे को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए? इस सवाल पर उमा भारती ने कहा कि अभी आपदा आई नहीं है सिर्फ उसके संकेत हैं और सरकारों ने इस पर समय रहते उचित संज्ञान ले लिया है. जोशीमठ के लोगों को उचित मुआवजे की मांग को लेकर लोगों के बीच हो रहे विरोध पर उमा भारती ने कहा कि स्थानीय लोगों में गुस्सा जायज है. लोकतंत्र में लोगों को उचित विरोध का अधिकार है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...